मगध यूनाइटेड ने जीता मैच
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
फुटबॉल लीग : बूम फुटबॉल क्लब व मानपुर के बीच मैच ड्रा
विज्ञापन
फुटबॉल लीग : बूम फुटबॉल क्लब व मानपुर के बीच मैच ड्रा
गया.
जिला फुटबॉल लीग में सोमवार को दो मैच खेले गये. इसमे बूम फुटबॉल क्लब व मानपुर एचएफसी के बीच खेला गया मैच 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ. दोनों टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. मानपुर के मो इमरोज, चंदन कुमार, अमन, जबकि बूम फुटबॉल क्लब के और से रिशु कुमार, प्रिंस कुमार व रवि कुमार ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया. परंतु, दोनों टीम के खिलाड़ी ने गोल करने में कामयाब नहीं हुए. मैच बराबरी पर समाप्त हुआ. दूसरे मैच में मगध यूनाइटेड ने भदेजा नेशनल क्लब को 2-0 से हराकर पूरे तीन अंक प्राप्त किये. दोनों हाफ में मगध के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. मगध की ओर से जर्सी नंबर 8 सुनील मुंडा ने काफी अच्छा क्रॉस पासकर अपने साथी खिलाड़ी अब्दुल सम्मद ने 18वें मिनट पर, जबकि दूसरा गोल संजय खालको के पास पर दोनों गोल अब्दुल सम्मद ने हेड मारकर किया. भदेजा के खिलाड़ियों मो बशीर, मो उमर, जर्सी नंबर पांच चंद्रशेखर ने मगध के गोल पोस्ट में शॉट मारा, परंतु गोलकीपर ने हर बार अच्छा खेल का प्रदर्शन कर गोल को पोस्ट में जाने से बचाया. मैच के निर्णायक सुरेंद्र राजवंशी, रवि कुमार, मो सद्दाम हुसैन, कैलाश प्रसाद, परवेज आलम, बादल सिन्हा रहे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन