गया जी में युवाओं को स्टार्टअप बढ़ाने और बाजार तक पहुंच बनाने की जानकारी, वेबसाइट हुआ लॉन्च

Updated:
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कालेज गया में कार्यक्रम में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने विश्व उद्यमिता दिवस पर 'व्यवसाय विस्तार एवं बाजार पहुंच' पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया. विशेषज्ञों ने स्टार्टअप्स को आगे बढ़ाने की रणनीतियों पर प्रकाश डाला और नई वेबसाइट का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

Gaya Startup Entrepreneurship Program : विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के स्टार्टअप प्रकोष्ठ की ओर से 'व्यवसाय विस्तार एवं बाजार पहुंच' विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद स्टार्टअप प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. लवकुश गुप्ता ने स्वागत संबोधन दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

विशेषज्ञों द्वारा व्यवसाय विस्तार की रणनीतियों की जानकारी

मुख्य वक्ता बोधायन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, गया के सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से स्टार्टअप को बड़े स्तर पर ले जाने, बाजार तक पहुंच बनाने तथा व्यवसाय के विस्तार की रणनीतियों की जानकारी दी.

इस दौरान उत्कर्ष प्रियदर्शी के स्टार्टअप 'डब्ल्यूईडीएनईयू' की वेबसाइट का औपचारिक शुभारंभ भी किया गया.

स्टार्टअप गतिविधियों और सुविधाओं की दी गई जानकारी

गया के जिला स्टार्टअप समन्वयक सुशांत कुमार ने स्टार्टअप प्रकोष्ठ की गतिविधियों तथा युवाओं के लिए उपलब्ध स्टार्टअप और मार्गदर्शन के अवसरों की जानकारी दी.

Also Read : पर्यटन का नया ठिकाना बन सकती है गया जी की मंडा पहाड़ी, 7 गुफाएं और प्राचीन मूर्तियां हैं खास आकर्षण

वहीं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना के उद्यम संवर्धन केंद्र के कनिष्ठ कार्यकारी विकास कुमार ने केंद्र की सुविधाओं और स्टार्टअप को मिलने वाले सहयोग के बारे में विस्तार से बताया.

प्राचार्य द्वारका दास नीमा का प्रेरक संबोधन

कॉलेज के प्राचार्य द्वारका दास नीमा ने कहा कि युवाओं को नौकरी तलाशने के साथ-साथ रोजगार सृजनकर्ता बनने की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने में स्टार्टअप प्रकोष्ठ की भूमिका की सराहना की और छात्रों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम का समापन और धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक हर्षवर्धन लाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस कार्यक्रम ने युवाओं को अपने विचारों को व्यवसाय में बदलने और उन्हें व्यापक बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन