गया जी में IG विकास वैभव और DM शशांक शुभंकर को बांधी गई राखी, ब्रह्माकुमारीज में मना अनोखा रक्षाबंधन

Updated:
विज्ञापन

डीएम आईजी विकास वैभव को राखी बांधतीं बीके शिला दीदी| Prabhat Khabar Network

गया जी के ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र में रक्षाबंधन का पर्व आध्यात्मिक रूप से मनाया गया. इस अवसर पर IG विकास वैभव और DM शशांक शुभंकर सहित कई गणमान्य हस्तियों को राखी बांधी गई, जो पांच विकारों को त्यागकर श्रेष्ठ जीवन जीने का प्रतीक है.

विज्ञापन

Gaya Raksha Bandhan IG DM : ब्रह्माकुमारीज के सिविल लाइन सेवाकेंद्र में रक्षाबंधन का पर्व आध्यात्मिक, पवित्र एवं श्रद्धामय वातावरण में मनाया गया. इस अवसर पर सेवाकेंद्र की संचालिका बीके शिला दीदी ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आये गणमान्य अतिथियों व आम लोगों को राखी बांधी.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिला दीदी ने आईजी विकास वैभव, जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता, सीडीपीओ अरुणा कुमारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों को राखी बांधी.

पांच विकारों को त्यागकर श्रेष्ठ जीवन जीने का पर्व: बीके शिला दीदी

इस मौके पर बीके शिला दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि पांच विकारों को त्यागने के साथ श्रेष्ठ जीवन जीने और स्वयं को व्यर्थ संकल्पों से मुक्त रखने की प्रतिज्ञा का पर्व है.

Also Read : बोधगया के प्राचीन श्रीजगन्नाथ मंदिर का प्रबंधन अब मठ के हाथ, धार्मिक न्यास पर्षद ने जारी किया आदेश

पवित्र विचार, दृष्टि और कर्म धारण करने का संदेश

राखी हमें याद दिलाती है कि हम अपने जीवन में पवित्र विचार, पवित्र दृष्टि, पवित्र कर्म और श्रेष्ठ संस्कारों को धारण करें.

फोटो- गया- कार्यक्रम में शामिल आईजी विकास वैभव | Prabhat Khabar Network
ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र में डीएम शशांक शुभंकर | Prabhat Khabar Network

विकारों से मुक्त होकर पवित्र बनने का संकल्प

उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति स्वयं को विकारों से मुक्त करके पवित्र बनने का संकल्प लेता है, तभी सच्चे अर्थों में रक्षाबंधन का उद्देश्य सार्थक होता है.

आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ आयोजन

कार्यक्रम में आए सभी गणमान्य लोगों और श्रद्धालुओं ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में उतारने की बात कही.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन