घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी बरी, सबूत के अभाव में गया जी POCSO कोर्ट का फैसला
पॉक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला
गया जी POCSO कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव के चलते दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को बरी कर दिया है. यह फैसला विशेष न्यायाधीश देवप्रिय कुमार की अदालत ने सुनाया. इस निर्णय से कानूनी प्रक्रिया और सबूतों के महत्व पर प्रकाश पड़ता है.
Gaya POCSO Court Verdict : पॉक्सो एक्ट के एक मामले में अदालत ने एक आरोपित को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया. पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश देवप्रिय कुमार की अदालत ने आरोपित विक्की कुमार को साक्ष्य के अभाव में रिहा करने का आदेश दिया.
आपके शहर में
आरोपित विक्की कुमार गुरारू थाना क्षेत्र के डीहा गांव का रहने वाला है. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पॉक्सो के विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार ने अपना पक्ष रखा.
पीड़िता की मां ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी, दुष्कर्म के प्रयास का था आरोप
विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की मां ने प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. अपनी प्राथमिकी में उन्होंने आरोप लगाया था कि 10 मई 2025 को जब पीड़िता अपने घर में मौजूद थी, तब आरोपित उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था.
Also Read : गया सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन पर भावुक नजारा, भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर छलक पड़े आंसू
अभियोजन पक्ष की ओर से हुई पांच गवाहों की गवाही
मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत के समक्ष कुल पांच गवाहों की गवाही कराई गई. अदालत ने मामले में प्रस्तुत साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलों को ध्यानपूर्वक सुना.
साक्ष्य के अभाव में अदालत ने दिया बरी करने का आदेश
अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद साक्ष्य के अभाव में आरोपित विक्की कुमार को बरी करने का फैसला सुनाया. बचाव पक्ष की ओर से चीफ एलएडीसी मुकेश चंद्र सिन्हा, केके पाठक, अखौरी नीरज व राजकुमार ने अपना पक्ष रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए