Gaya News : डेल्हा इलाके में आपसी वर्चस्व में युवक को मारी गोली
Gaya News : डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा चमरटोली में गुरुवार की देर रात हथियारों से लैस अपराधियों ने राजेंद्र दास के 18 वर्षीय बेटे अभिषेक कुमार को पैर में गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
गया. डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा चमरटोली में गुरुवार की देर रात हथियारों से लैस अपराधियों ने राजेंद्र दास के 18 वर्षीय बेटे अभिषेक कुमार को पैर में गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हालांकि, फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में दहशत का माहौल हो गया. इसी बीच किसी ने गोलीबारी की सूचना डायल 112 व डेल्हा थाने की पुलिस को दी. तब वहां डायल 112 की पुलिस पहुंची और घायल अभिषेक को इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया. इधर, घटना की जानकारी पाते ही डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. हालांकि, जबतक डेल्हा थाने की पुलिस वहां पहुंची, तब तक वहां सन्नाटा हो गया था. इसके बावजूद पुलिस पदाधिकारियों ने अपने संपर्क सूत्र से जानकारी जुटाना शुरू किया, तो पता चला कि आपस में कुछ दोस्तों के बीच ही गोली चली है. आपसी वर्चस्व में गोलीबारी की घटना हुई है. इधर, खरखुरा चमरटोली मुहल्ले के रहनेवाले अभिषेक के भांजे ने बताया कि अपराधियों ने गोली मार दी है. फिलहाल उसका इलाज करा रहे हैं. इधर, डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि अभिषेक को गोली लगी है. इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है. पैर में गोली लगी है. इस मामले की छानबीन की जा रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए