Gaya News : ट्रेनों में जहरखुरानी से निबटने के लिए सादे लिबास में तैनात रहेगी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Oct 2024 7:27 PM
Gaya News : जहरखुरानी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए आरपीएफ ने तैयारी कर ली है. लंबी दूरी से आनेवाली ट्रेनों में सादे लिबास में आरपीएफ और रेल पुलिस के अफसर और जवान तैनात रहेंगे.
गया. छठ के दौरान घर आनेवालों के कारण ट्रेनें इन दिनों फुल चल रही हैं. इधर जहरखुरानी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए आरपीएफ ने तैयारी कर ली है. लंबी दूरी से आनेवाली ट्रेनों में सादे लिबास में आरपीएफ और रेल पुलिस के अफसर और जवान तैनात रहेंगे, जो ट्रेनों में होनेवाली ऐसी घटनाओं को रोकेंगे. इस संबंध में डीडीयू के आरपीएफ सीनियर कमांडेंट जेथीन बी राज व रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि गया से जुड़े रूटों और स्टेशनों पर ऐसी आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए विशेष राजनीति बनायी गयी है. उन्होंने कहा कि ट्रेनों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. अलग-अलग टीमें बनाकर सभी स्टेशनों पर जवानों की तैनाती की गयी है. ट्रेनों में जवानों के साथ रेल पुलिस के अफसर व थानाध्यक्ष होंगे. इधर आरपीएफ की टीम रेल यात्रियों को भी जागरूक कर रही है. यह जागरूकता अभियान एक सप्ताह तक चलेगा. आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश व कोडरमा इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि यात्रियों से भी अपील की जा रही है कि सफर के दौरान वह किसी भी व्यक्ति से खान-पान की सामग्री आदान-प्रदान न करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










