Gaya News : पिस्टल के साथ युवक का फोटो हुआ वायरल, गिरफ्तार

Gaya News : तरवां के एक युवक को पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करना महंगा पड़ा और वह शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
वजीरगंज. तरवां के एक युवक को पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करना महंगा पड़ा और वह शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया. थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि एसएसपी को सूचना मिली कि एक युवक अपने हाथ में हथियार लिये हुए है और उसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर उसकी पहचान करते हुए वजीरगंज थाना को इसकी सूचना दी गयी. इस मामले की सत्यापन के बाद केस दर्ज करते हुए उक्त युवक की पहचान तरवां गांव के रहनेवाले सौरभ कुमार के रूप में की गयी है और उसके घर पर छापेमारी करते हुए उसे गिरफ्तार किया. पूछताछ में सौरभ ने पुलिस को बताया है कि उक्त अवैध पिस्टल उसके साथी का था, जिसे उसने वापस कर दिया गया है. इस सूचना पर पुलिस टीम ने सौरभ के साथी की गिरफ्तारी व हथियार की बरामदगी को लेकर उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










