ePaper

Gaya News : खिजरसराय प्रखंड के सतामस गांव में चार घरों में भीषण चोरी

Updated at : 21 Jan 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : खिजरसराय प्रखंड के सतामस गांव में चार घरों में भीषण चोरी

Gaya News : सतामस गांव में सोमवार की देर रात चोरों ने गिरोह ने चार बंद घरों में भीषण चोरी की. चोरों ने सतामस गांव के रहनेवाले रवींद्र कुमार प्रियदर्शी, शिवकुमार सिंह, भगवान प्रसाद व सरपंच गुड्डू राम के घरों को निशाना बनाया और ताला तोड़कर चोरी की.

विज्ञापन

खिजरसराय. सतामस गांव में सोमवार की देर रात चोरों ने गिरोह ने चार बंद घरों में भीषण चोरी की. चोरों ने सतामस गांव के रहनेवाले रवींद्र कुमार प्रियदर्शी, शिवकुमार सिंह, भगवान प्रसाद व सरपंच गुड्डू राम के घरों को निशाना बनाया और ताला तोड़कर चोरी की. इस घटना की जानकारी गांववालों को मंगलवार की सुबह लोगों को तब हुई, जब सुबह सोकर उठे. घटना की सूचना पाते ही महकार थाने की पुलिस ने वहां पहुंची और जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वाड को बुलाया. साथ ही एफएसएल की टीम को भी इसकी सूचना दी गयी. इस घटना के बाबत महकार थाने की दारोगा साक्षी ने बताया कि मामले की छानबीन की जांच जा रही है. अभी पीड़ित पक्ष का आवेदन नहीं मिला है.

लगातार हो रहीं घटनाएं

ठंड का मौसम आते ही चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है. इस बार सबसे बड़ी दीगर बात है कि चोरों द्वारा लगातार बंद घरों को निशाना बनाया जा रहा है. दिन भर रेकी और रात में घटना को अंजाम दिया जा रहा है. चोरी की लगातार घट रही घटनाओं से आम जनमानस अपनी सुरक्षा के प्रति चिंतित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन