ePaper

Gaya News : केवी टू में वार्षिक खेलकूद का आयोजन, सफल बच्चे पुरस्कृत

Updated at : 20 Dec 2024 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : केवी टू में वार्षिक खेलकूद का आयोजन, सफल बच्चे पुरस्कृत

Gaya News : ओटीए कैंपस स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक टू में वार्षिक खेलकूद शुक्रवार को संपन्न हुआ. उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि ओटीए के ब्रिगेडियर सह विद्यालय के प्रबंधक ब्रिगेडियर राजीव शर्मा शामिल हुए.

विज्ञापन

गया. ओटीए कैंपस स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक टू में वार्षिक खेलकूद शुक्रवार को संपन्न हुआ. उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर ओटीए के ब्रिगेडियर सह विद्यालय के प्रबंधक ब्रिगेडियर राजीव शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर व ध्वजारोहण किया. समारोह में चारों सदनों के कैप्टन ने खेल के प्रति सच्ची लगन, समर्पण, त्याग व भाइचारे की शपथ ली. चारों सदनों शिवाजी, टैगोर, अशोक व रमन तथा स्काउट गाइड के बच्चों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी. इसके बाद खेल मशाल ज्योति प्रज्ज्वलित की गयी. रंग-बिरंगे परिधानों से सजे बच्चों द्वारा प्रस्तुत समूह पीटी तथा स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा प्रस्तुत पिरामिड ने सबका मन मोह लिया. स्वागत गीत की प्रस्तुति से सभी का अभिवादन किया. विद्यालय की छात्राओं द्वारा समूह गान व नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी गयी. स्कूल के प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव ने बच्चों को हौसला बढ़ाया. उन्हें बधाई व भविष्य की शुभकामना दी. वहीं मुख्य अतिथि ने खेलकूद का जीवन में महत्व पर चर्चा की. प्राथमिक वर्ग में गुब्बारा दौड़ चौथी-पांचवी कक्षाओं के छात्रों द्वारा 50 मीटर तथा 80 मीटर की दौड़, उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए अंडर-14, 17 तथा अंडर 19 आयु वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ. खेलकूद प्रतियोगिता के सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान किया गया. प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद वरिष्ठ शिक्षिका डॉ निर्मला कुमारी ने सभी के धन्यवाद दिया. कार्यक्रम संचालन में वीरेंद्र कुमार पीजीटी हिंदी व टी सुल्ताना टीजीटी अंग्रेजी की सराहनीय भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन