Gaya News : 24 घंटे में 2250 वाहनों की हुई जांच, वसूले 8.50 लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya News : एसएसपी आशीष भारती व सिटी एसपी प्रेरणा कुमार की मॉनीटरिंग में जिले में विगत 24 घंटे में बुधवार की देर रात तक हुई वाहनों की जांच में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करनेवाले से जुर्माना के रूप में पुलिस टीम ने आठ लाख 50 हजार 500 रुपये वसूला.

विज्ञापन

गया. एसएसपी आशीष भारती व सिटी एसपी प्रेरणा कुमार की मॉनीटरिंग में जिले में विगत 24 घंटे में बुधवार की देर रात तक हुई वाहनों की जांच में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करनेवाले से जुर्माना के रूप में पुलिस टीम ने आठ लाख 50 हजार 500 रुपये वसूला. गुरुवार को एसएसपी ने बताया कि डीएसपी ट्रैफिक निशु मल्लिक के द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन करनेवाले वाहन चालकों व वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में जनवरी से अक्टूबर 2024 तक तीन या तीन से अधिक बार यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवाले 25 वाहन चालकों को चिह्नित करते हुए उनके ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को अनुशंसा भेजी गयी है. यह कदम आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने, यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने व सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है. भविष्य में यदि इन वाहन चालकों या वाहन स्वामियों द्वारा पुनः यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो उनके ड्राइविंग लाइसेंस को स्थायी रूप से रद्द करने की अनुशंसा की जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन