कांगेस नेताओं ने गया जंक्शन को रेलवे डिवीजन बनाने की मांग, आंदोलन की चेतावनी दी

Updated:
विज्ञापन

धरना देते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

गया जंक्शन को रेलवे डिवीजन बनाने और डीआरएम कार्यालय खोलने की मांग को लेकर कांग्रेस ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन. जानिए पूरी खबर.

विज्ञापन

Gaya ji News : गया रेलवे जंक्शन को रेलवे डिवीजन का दर्जा देने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से गया जंक्शन को रेलवे डिवीजन घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में रेलवे के विकास को नई गति मिलेगी. नेताओं ने मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिवीजन बनने की सभी योग्यताएं रखता है गया जंक्शन

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली सहित अन्य नेताओं ने कहा कि गया जंक्शन पूर्व मध्य रेलवे का एक महत्वपूर्ण और व्यस्त स्टेशन है, जो रेलवे डिवीजन बनने की सभी आवश्यक अहर्ताएं पूरी करता है. उनका कहना है कि निर्माणाधीन वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन को डिवीजन का दर्जा मिलने से देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

डीआरएम कार्यालय बनने से मिलेगा त्वरित समाधान

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गया में रेलवे डिवीजन बनने के बाद यहां डीआरएम (डिविजनल रेलवे मैनेजर) कार्यालय स्थापित होगा. इससे यात्रियों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान संभव होगा. साथ ही रेलवे प्रशासनिक कार्यों में भी तेजी आएगी और विकास योजनाओं को गति मिलेगी.

नई ट्रेनों और स्टेशन विकास की भी उठाई मांग

नेताओं ने गया से मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद समेत अन्य महानगरों के लिए नई लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग की. इसके अलावा गया रेलवे जंक्शन की खाली पड़ी भूमि का व्यावसायिक उपयोग करते हुए मॉल और दुकानें विकसित करने, वर्षों से अधूरे पड़े रेलवे सिनेमा परिसर में बन रहे मल्टीप्लेक्स का निर्माण पूरा कराने तथा मानपुर, ईश्वर चौधरी हॉल्ट, बंधुआ, काष्ठा और चाकंद रेलवे स्टेशनों के समग्र विकास की भी मांग रखी गई.

मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि गया रेलवे जंक्शन को रेलवे डिवीजन का दर्जा देने सहित अन्य मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी. इस मौके पर विजय कुमार मिट्ठू, मोहम्मद खान अली, बाबूलाल प्रसाद सिंह, टिंकू गिरि, सुनील कुमार पासवान, शिव कुमार चौरसिया, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, विशाल कुमार, मुन्ना मांझी सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन