गया जी के ब्रह्म सरोवर में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे, कलश पूजन के साथ नवरात्रि की शुरुआत
गयाजी में नवरात्रि के पहले दिन ब्रह्म सरोवर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कलश पूजन के साथ मां दुर्गा की आराधना शुरू | Prabhat Khabar Network
गया में शारदीय नवरात्रि का रंग चढ़ने लगा है। ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने कलश पूजन कर मां दुर्गा की आराधना से नौ दिवसीय उत्सव की शुरुआत की।
गया जी. शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही गया शहर के ब्रह्म सरोवर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल देखने को मिली. नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं ने ब्रह्म सरोवर पहुंचकर अपने कलश की पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा की आराधना के साथ नौ दिवसीय पूजा की शुरुआत की. इस दौरान पूरे परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला.
View on Instagram
मां शैलपुत्री की पूजा कर मांगा आशीर्वाद
नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. इस अवसर पर स्थानीय पंडित सुजीत कुमार ने मां दुर्गा का आह्वान करते हुए परिवार, समाज और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की. उन्होंने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक श्रद्धालु विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करते हैं और दुर्गा सप्तशती का पाठ कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं.

आस्था, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है नवरात्रि
पंडित सुजीत कुमार पांडे ने कहा कि नवरात्रि केवल पूजा-पाठ का पर्व नहीं है, बल्कि यह आस्था, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी है. मां दुर्गा की आराधना से लोगों को आध्यात्मिक शक्ति और आत्मविश्वास मिलता है. उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि सभी के घरों में सुख-शांति बनी रहे और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं खुशहाली का वातावरण कायम हो.

श्रद्धालुओं ने परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की
ब्रह्म सरोवर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की. श्रद्धालुओं ने कहा कि वे नवरात्रि के नौ दिनों तक मां की भक्ति में लीन रहकर पूजा-अर्चना करेंगे और माता रानी से सभी के जीवन में खुशहाली, शांति एवं मंगल की प्रार्थना करेंगे.
View on Instagram
नवरात्रि शुरू होते ही भक्तिमय हुआ गया जी
शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही गया जी में भक्तिमय माहौल बनने लगा है. श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मां दुर्गा की आराधना में जुट गए हैं.
बोधगया में जुटे 500 मनोचिकित्सक, नशे की लत से लेकर सिजोफ्रेनिया के इलाज तक पर हुआ मंथन
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए