गया में केंद्रीय विद्यालय बोधगया शुरू, 320 सीटों के लिए मिले 2500 आवेदन; कुलपति ने किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

फोटो गया बोधगया 219 | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्रीय विद्यालय बोधगया सीयूएसबी परिसर में खुला. 320 सीटों के लिए 2500 आवेदन मिले, जो क्षेत्र में इसकी महत्ता दर्शाता है. कुलपति ने किया उद्घाटन.

विज्ञापन

गया जी. दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) परिसर में नवसृजित केंद्रीय विद्यालय बोधगया का विद्या प्रवेश समारोह शनिवार को आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर पठन-पाठन का औपचारिक शुभारंभ किया.

विज्ञापन

सीयूएसबी परिसर में केंद्रीय विद्यालय खुलने से पूरी हुई बड़ी जरूरत

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि कार्यक्रम में सीयूएसबी के कुलसचिव नरेंद्र कुमार राणा, वित्त अधिकारी रश्मि त्रिपाठी, सीईओ डॉ. शांति गोपाल पाइन और केंद्रीय विद्यालय गया-2 के प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव मौजूद रहे. इनके अलावा विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी, विद्यालय में नामांकन पाने वाले बच्चे और उनके अभिभावक भी समारोह में शामिल हुए.

कुलपति बोले- बच्चों की पढ़ाई की समस्या का होगा समाधान

अपने संबोधन में कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने सीयूएसबी परिसर में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से किए गए प्रयासों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि परिसर में केंद्रीय विद्यालय खुलना उनका एक बड़ा सपना था, जो अब पूरा हो गया है.

कुलपति ने कहा कि सीयूएसबी परिसर में केंद्रीय विद्यालय की काफी जरूरत थी. यहां रहने वाले शिक्षकों और कर्मियों के बच्चों की पढ़ाई एक समस्या थी, लेकिन अब इसका समाधान हो गया है. इस विद्यालय में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के बच्चों के साथ-साथ आसपास के गांवों के बच्चे भी स्कूली शिक्षा हासिल कर सकेंगे.

प्राचार्य ने विश्वविद्यालय परिवार के प्रति जताया आभार

केंद्रीय विद्यालय गया-2 के प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव ने विद्यालय के लिए परिसर में जगह और भवन उपलब्ध कराने पर कुलपति प्रो. केएन सिंह, विश्वविद्यालय के उच्च पदाधिकारियों और समस्त विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया. समारोह के दौरान केंद्रीय विद्यालय गया-1 की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

बालवाटिका से पांचवीं कक्षा तक होगी पढ़ाई

केंद्रीय विद्यालय बोधगया में बालवाटिका-1 से बालवाटिका-3 और कक्षा एक से पांचवीं तक पढ़ाई शुरू हो रही है. प्रत्येक कक्षा में एक-एक सेक्शन संचालित किया जाएगा. विद्यालय शुरू होने को लेकर विश्वविद्यालय के आसपास के गांवों और जिले के दूसरे इलाकों के अभिभावकों में काफी उत्सुकता देखने को मिली.

320 सीटों के लिए मिले करीब 2500 आवेदन

विद्यालय में नामांकन के लिए अभिभावकों की दिलचस्पी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 320 सीटों के लिए करीब 2500 आवेदन प्राप्त हुए थे. इससे क्षेत्र में नए केंद्रीय विद्यालय को लेकर अभिभावकों की उम्मीदों और उत्साह का पता चलता है.

बोधगया में जुटे 500 मनोचिकित्सक, नशे की लत से लेकर सिजोफ्रेनिया के इलाज तक पर हुआ मंथन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन