गया जी में स्टैंड फैन में आया करंट और सो रही महिला पर गिरा, 40 वर्षीय मुन्नी देवी की मौत
डोभी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. स्टैंड फैन में करंट आने के कारण सो रही 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई. इस हादसे ने इलाके की बिजली व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
डोभी थाना क्षेत्र के सुग्गासौत गांव में बुधवार की अहले सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. स्टैंड फैन में करंट आने के बाद उसकी चपेट में आने से 40 वर्षीय मुन्नी देवी की मौत हो गयी. मृतका कारु यादव की पत्नी बतायी गयी हैं.
आपके शहर में
चौकी पर सो रही थीं मुन्नी देवी
परिजनों के अनुसार मुन्नी देवी चौकी पर सोई हुई थीं. इसी दौरान अचानक स्टैंड फैन में करंट आ गया और पंखा चलते-चलते उनके ऊपर गिर पड़ा. पंखे की चपेट में आने से उनके पेट का हिस्सा झुलस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं.
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में मुन्नी देवी को डोभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने के बाद बहेरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया गया.
बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में चिंता
स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में बिजली की ओवरलोडिंग और पुरानी वायरिंग की समस्या बनी हुई है. हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जतायी है. लोगों ने बिजली उपकरणों की नियमित जांच और सुरक्षित वायरिंग की जरूरत बतायी.
ALSO READ : बोधगया में मौत का रास्ता बन रहा फोरलेन, मगध विश्वविद्यालय गेट पर लगातार हादसे, कब बनेगा फुटओवर ब्रिज?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए