बच्चों के बीच खेल-खेल में हुई लड़ाई, भिड़े बड़े, छह से अधिक लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेलागंज थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में बच्चों के खेल-खेल हुई लड़ाई दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का रूप धारण कर लिया. बच्चों की लड़ाई में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले.

विज्ञापन

बेलागंज. बेलागंज थाना क्षेत्र के समसपुर गांव में बच्चों के खेल-खेल हुई लड़ाई दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का रूप धारण कर लिया. बच्चों की लड़ाई में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले. घटना में एक महिला सहित आधा दर्जन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. जख्मी लोगों को तत्काल सीएचसी बेलागंज में भर्ती गया. चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल रेफर कर दिया. यह घटना शुक्रवार की शाम की बतायी जा रही है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह मामला बच्चों की लड़ाई से इतना बड़ा हो गया कि लाठी-डंडे और ईट पत्थर तक चल गये. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि पीड़ित शबनम खातून के द्वारा दिये गये लिखित आवेदन पर सात लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन