प्रखंड के चार लोगों को दिया पारिवारिक लाभ का चेक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रखंड क्षेत्र में विगत दिनों आपदा में मृत लोगों के परिजनों को शनिवार को प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह राजद नेता भगत यादव, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमितेश कुमार ने मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस-बीस हजार का चेक दिया गया.

विज्ञापन

डोभी. प्रखंड क्षेत्र में विगत दिनों आपदा में मृत लोगों के परिजनों को शनिवार को प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह राजद नेता भगत यादव, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमितेश कुमार ने मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस-बीस हजार का चेक दिया गया. प्रखंड के निमियांटांड़ गांव के देवांश कुमार की मौत करेंट की चपेट में आने से हो गयी थी. शिवरतीपुर के पवन कुमार और घटेरिया गांव के बबलू कुमार की मौत वज्रपात से हो गयी थी. वहीं फतेहपुर गांव की गौरी देवी की मौत निलांजन नदी में डूबने से हो गयी थी. सभी के स्वजनों को इस योजना का लाभ दिया गया. मृतक के स्वजन को आपदा के तहत सरकार से मिलनेवाले लाभ का भरोसा दिलाया गया. विपरीत परिस्थिति में हमेशा मदद करने की बात कही.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन