गया जंक्शन पर चार लाख रुपये का आठ किलो गांजा जब्त

Updated:
विज्ञापन

गया जंक्शन पर चार लाख रुपये का आठ किलो गांजा जब्त

विज्ञापन

संवाददाता, गया जी. आरपीएफ-जीआरपी व सीआइबी की टीम ने गुरुवार को गया जंक्शन से चार लाख रुपये का आठ किलोग्राम गांजा बरामद किया है. हालांकि, गांजा तस्कर भागने में सफल रहे. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि सब इंस्पेक्टर जावेद इकबाल, धीरेंद्र कुमार, सहायक अवर निरीक्षक खुर्शीद खां व जवान राज कुमार, देवेंद्र प्रसाद, विकास कुमार, राकेश कुमार, आलोक कुमार सक्सेना व अन्य जवानों के सहयोग से अभियान चलाया गया. इस दौरान गया जंक्शन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म स्थित हावड़ा छोर किलोमीटर संख्या 469/20 के पास एक लावारिस बैग देखा गया. बैग के बारे में आरपीएफ की टीम ने रेलयात्रियों से पूछताछ की. लेकिन, किसी ने बैग के बारे में कुछ नहीं बताया. पुलिस ने बैग को खोला, तो उसमें से आठ किलो गांजा मिला. नगर बीडीओ राकेश कुमार की उपस्थिति में विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए कुल आठ किलोग्राम गांजा को जब्त किया गया. सब इंस्पेक्टर जावेद इकबाल के लिखित आवेदन के साथ जब्त गांजे को जीआरपी को सौंपा गया. इस बाबत अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन