बोधगया में नशे के खिलाफ 400 विद्यार्थियों ने ली शपथ, एएनटीएफ एसपी राजेश कुमार ने बताये नशीले पदार्थों के खतरे

विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते एसपी राजेश कुमार | Prabhat Khabar Network

आईआईएम बोधगया में नशा मुक्ति जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें एसपी राजेश कुमार ने छात्रों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया।

विज्ञापन

भारतीय प्रबंधन संस्थान बोधगया में आइपीएम के छठे बैच के ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तहत नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, उनकी रोकथाम और एनडीपीएस मामलों से जुड़े विषयों पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के बढ़ते खतरे और इसके सामाजिक प्रभावों के प्रति जागरूक करना था.

आपके शहर में

विज्ञापन

एएनटीएफ एसपी राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

कार्यक्रम में बिहार पुलिस की ओर से एएनटीएफ के एसपी राजेश कुमार, एएसपी इमरान परवेज और डीएसपी रमेश कुमार मिश्रा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. मुख्य वक्ता एसपी राजेश कुमार ने नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी.

एनडीपीएस मामलों और जांच प्रक्रिया की दी जानकारी

एसपी राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को एनडीपीएस मामलों, खुफिया सूचना, अभियान और जांच से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के साथ समाज में जागरूकता भी जरूरी है. विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया.

पुलिस अधिकारियों ने साझा किये अपने अनुभव

कार्यक्रम में एएसपी इमरान परवेज और डीएसपी रमेश कुमार मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को नशे के बढ़ते खतरे के प्रति जागरूक किया. अधिकारियों ने नशीले पदार्थों से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान पर चर्चा की और रोकथाम में आम लोगों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.

शपथ लेते कार्यक्रम में मौजूद स्टूडेंट्स   | Prabhat Khabar Network
शपथ लेते कार्यक्रम में मौजूद स्टूडेंट्स | Prabhat Khabar Network

400 विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा

आइआइएम बोधगया में आयोजित इस विशेष सत्र में करीब 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया. विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से जुड़ी चुनौतियों और उनके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने नशे से दूर रहने का संकल्प भी लिया.

विद्यार्थियों को दिलायी गयी नशामुक्त समाज की शपथ

जागरूकता सत्र के अंत में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने की शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए नशीले पदार्थों से जुड़े खतरों को समझने और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका पहचानने का अवसर बना.

विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं राजेश कुमार

एसपी राजेश कुमार को क्षेत्रीय और मुख्यालय स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम करने का अनुभव है. वह एसडीपीओ दानापुर, एसडीपीओ सचिवालय, डीएसपी एसएसजी सीएम सिक्योरिटी, सिटी एसपी पटना पश्चिम, एसपी प्रोहिबिशन, एसपी नवगछिया और एसपी साइबर समेत कई पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें डीजी अवॉर्ड और सोनपुर अवॉर्ड सहित कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है.

ALSO READ : पितृपक्ष मेला : गया जी जाने के लिए अभी से बुक कर लें टिकट, दिल्ली-हावड़ा से इन ट्रेनों से पहुंचें, जानिए रूट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन