डॉ सीवी रमण बिल्डिंग में चलनेवाले क्लास सस्पेंड

गया: शहर के विभिन्न कॉलेजों में मंगलवार से स्नातक पार्ट टू की परीक्षा शुरू होगी. परीक्षा का शिड्यूल एक महीने का है. इस बीच कॉलेजों में पढ़ाई-लिखाई बाधित रहेगी. गया कॉलेज के डॉ सीवी रमण बिल्डिंग में चलनेवाले सभी क्लास सस्पेंड कर दिये गये हैं. परीक्षा के दौरान इस बिल्डिंग में साइंस व आर्ट्स के […]
इसके लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. डॉ सीवी रमण भवन में मैथ्स, बायो व समाजशास्त्र विषयों के क्लास निरंतर चलते हैं, लेकिन भवन में परीक्षा केंद्र होने की वजह से मंगलवार से क्लास नहीं लगेंगे. इस बाबत कॉलेज प्रशासन ने अंतिम निर्णय ले लिया है. करीब 500 विद्यार्थियों को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है. कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अन्य सभी बिल्डिंग को परीक्षा से मुक्त रखा गया है.
उन सभी भवनों में रूटीन के तहत क्लास चलेंगे. इस बाबत कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर सूचना लगा दी गयी है. कॉलेज के बर्सर डॉ एम इलियास ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. हालांकि, परीक्षा के दौरान अन्य विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होने के मुद्दे पर उन्होंने कुछ नहीं कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










