सुरक्षा व बेहतरी दोनों में तत्पर है सीआरपीएफ : कमांडेंट

गया : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 159 वीं वाहिनी के जवानों ने जेल परिसर स्थित आपने मुख्यालय में 77 वां स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर कामांडेंट धीरेंद्र वर्मा ने उप कमांडेंट राजेश कुमार,अयोध्या सिंह व संजीव कुमार की उपस्थिति में क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली व शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. कमांडेंट […]
कमांडेंट धीरेंद्र वर्मा ने जवानों को संबोधित करते हुए सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास की चर्चा की. उन्होंने कहा कि 27 जुलाई 1939 को अंग्रेजी हुकूमत के द्वारा काउन रिप्रजेन्टेटिव पुलिस के नाम से सशस्त्र बल का गठन किया गया. इसने देश के अशांत क्षेत्रों में चलाये जानेवाले अभियान में अहम भूमिका निभायी. आजादी के बाद तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटले ने इसे सीआरपीएफ का नाम दिया. वर्तमान में पूरे देश में सीआरपीएफ की लगभग 228 बाटालियन हैं, जो मुख्य रूप से देश के विभिन्न भागों में आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहा. श्री वर्मा ने कहा कि सीआरपीएफ देश का एक एेसा सशस्त्र बल है, जो कानून-व्यवस्था बनाये रखने में बुनियादी भूमिका के साथ राज्य सरकार की मदद करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










