गया एयरपोर्ट पर 28 से फिर विमानों की नाइट लैंडिंग !
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2016 10:01 AM
बोधगया: गया एयरपोर्ट पर फिर से नाइट लैंडिंग की सुविधा बहाल करने की तैयारी चल रही है. रामशिला पहाड़ से चोरी गयी नाइट लैंडिंग डिवाइस को आगामी 26 मई से पहले लगा कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गया आगमन के दिन 28 मई को विमानों की नाइट लैंडिंग शुरू कराने की कवायद में एयरपोर्ट ऑथोरिटी […]
एयरपोर्ट सूत्रों का कहना है कि एयरपोर्ट पर पहले नाइट लैंडिंग की सुविधा बहाल थी. इसके लिए रामशिला पहाड़, बोधगया की ढूंगेश्वरी पहाड़ी व अन्य स्थानों पर नाइट लैंडिंग डिवाइस लगायी गयी थी. लेकिन, हर बार इसकी चोरी हो जाती है. पिछले महीने रामशिला पहाड़ पर लगी नाइट लैंडिंग डिवाइस की भी चोरी हो गयी थी.
इसके बाद से एयरपोर्ट पर रात में विमानों की लैंडिंग बंद हो गयी. इस मामले में एयरपोर्ट अधिकारियों ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. एयरपोर्ट डायरेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि रामशिला पहाड़ पर लगी नाइट लैडिंग डिवाइस चोरी होने के बाद उसे पुन: स्थापित करने के लिए एयरपोर्ट ऑथोरिटी को पत्र लिखा गया था. उम्मीद है कि 28 मई के पहले नाइट लैंडिंग की सुविधा बहाल हो जायेगी. 28 मई को मुख्यमंत्री के गया आगमन पर नाइट लैंडिंग की जरूरत पड़ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










