गया जी की टॉप फोटोज: राजद नेता जमीन कारोबारी भगत यादव पटना में गिरफ्तार, जिला को औद्योगिक हब बनाने की पहल तेज



गया जी को औद्योगिक हब बनाने की पहल तेज
गया को औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाने और जिले में नये उद्योगों, कारखानों व उत्पादन इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है. शुक्रवार को डीएम शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में उद्यमियों के साथ उद्योग संवाद बैठक हुई. इसमें नये उद्योगों की स्थापना, मौजूदा औद्योगिक इकाइयों के विस्तार, आधारभूत संरचनाओं के विकास और उद्यमियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गयी.

CUSB और इंडोनेशिया के विश्वविद्यालय के बीच शोध सहयोग पर सहमति
दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) अकादमिक और अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने के लिए देश-विदेश के शिक्षण संस्थानों के साथ साझेदारी कर रहा है. इसी क्रम में विश्वविद्यालय के भौतिक और रासायनिक विज्ञान पीठ (एसपीसीएस) में इंडोनेशिया के यूनिवर्सिटास पद्जादजारन के सहयोग से दो दिवसीय संगोष्ठी व्याख्यान का आयोजन किया गया.

गया जंक्शन पर विशेष टिकट जांच अभियान
गया जंक्शन पर शुक्रवार को रेलवे की ओर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान रेलवे अधिकारियों और टिकट जांच कर्मियों ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म और विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच की. अभियान में बिना टिकट और अनियमित टिकट के साथ यात्रा कर रहे करीब 200 यात्रियों को पकड़ा गया.

गया जी के 28 किसान नूरसराय में सीखेंगे बाग की तैयारी और प्रबंधन की उन्नत तकनीक
समाहरणालय परिसर से शुक्रवार को डीएम शशांक शुभंकर ने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर उद्यान महाविद्यालय, नूरसराय (नालंदा) के लिए रवाना किया. किसान वहां 28 नवंबर से दो दिसंबर तक आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाग की तैयारी और प्रबंधन की उन्नत तकनीक सीखेंगे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए