बोधगया विस्फोट के मुख्य आरोपित को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
Updated at : 17 Feb 2019 9:47 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता/बोधगया : कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बिहार के बोधगया विस्फोट के मुख्य आरोपित अरिफुल इस्लाम उर्फ आरिफुल उर्फ अताउर उर्फ आरिफ उर्फ शाहिद को महानगर से दबोचा है. वह आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) का सक्रिय सदस्य बताया गया है. एसटीएफ ने अरिफुल […]
विज्ञापन
कोलकाता/बोधगया : कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बिहार के बोधगया विस्फोट के मुख्य आरोपित अरिफुल इस्लाम उर्फ आरिफुल उर्फ अताउर उर्फ आरिफ उर्फ शाहिद को महानगर से दबोचा है.
वह आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) का सक्रिय सदस्य बताया गया है. एसटीएफ ने अरिफुल को शनिवार सुबह बाबूघाट से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह कहीं और जाने की कोशिश में था. आरोपी बोधगया विस्फोट में सीधे तौर से जुड़ा हुआ था. अरिफुल असम का निवासी है. आरोपी को शनिवार को बैंकशाॅल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया है.
गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में मिली जानकारी :अरिफुल की गिरफ्तारी से पहले जेएमबी से जुड़े होने के आरोप में अब्दुल मतीन और मनिरुल आलम को गिरफ्तार किया गया था. बर्दवान के खागड़ागढ़ में हुए ब्लास्ट के मामले में कोलकाता एसटीएफ ने केरल के मल्लापुरम से अब्दुल मतीन को गिरफ्तार किया था. मतीन जेएमबी का सक्रिय सदस्य था.
वह उन प्रशिक्षुओं में से एक है, जिन्होंने बर्दवान ब्लास्ट के आरोपियों के साथ सिमुलिया मदरसा और मोकिमनगर मदरसा में प्रशिक्षण लिया था. वह मालदा के कालियाचक स्थित एक मदरसा में पढ़ाई के लिये आया था, उसी समय उसका परिचय अरिफुल से हुआ था. सूत्रों के अनुसार, मतीन और मनिरुल से पूछताछ के बाद अरिफुल की जानकारी एसटीएफ अधिकारियों को मिली. जेएमबी का मुख्य प्रचारक मोहम्मद जाहिदुल इस्लाम उर्फ कौसर है. अरिफुल कौसर का काफी करीबी माना जाता है.
एनआइए का मोस्टवांटेड था अरिफुल : गौरतलब है कि अरिफुल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) का मोस्टवांटेड था. बोधगया विस्फोट के मुख्य आरोपी माने जाने वाले अरिफुल की तलाश काफी लंबे समय से की जा रही थी.
गौरतलब है कि 19 जनवरी 2018 को बोधगया में बम विस्फोट किया गया था. आरोप के अनुसार, अरिफुल ने ही बोधगया में चार बम प्लांट किये थे, जिसमें एक बम में विस्फोट हुआ था. बाकी तीन बमों को खोज निकाला गया था. बताया जा रहा है कि कोलकाता में एसटीएफ ने जब अरिफुल को गिरफ्तार किया तो उसके पास से एक नक्शा बरामद किया गया है. यह नक्शा कोलकाता का है. साथ ही एक चिट्ठी भी बरामद की गयी है.
कौसर को छुड़ाने की कोशिश में था अरिफुल
सूत्रों के अनुसार, अरिफुल अपने अन्य साथियों के साथ बोधगया विस्फोट के एक अन्य आरोपी कौसर को छुड़ाने की योजना बना रहा था.
वह कथित तौर पर विस्फोटक और अन्य हथियारों का उपयोग कर जेल वैन पर हमला कर कौसर को भगाने का प्लान बना रहा था. इससे पहले भी बंग्लादेश में अरिफुल बांग्लादेश पुलिस की जेल वैन से कौसर को इस तरह सफलतापूर्वक भगाने में कामयाब हुआ था. उसी तरह से कोलकाता में भी योजना बनायी जा रही थी. लेकिन कोलकाता एसटीएफ ने संभवत: उसकी इस प्लानिंग पर पानी फेर दिया है.
एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, नवरी, 2018 मेें अरिफुल इस्लाम हसन उर्फ उमर, छोटा करीम और कौसर के साथ बोधगया आया था. आरोप के अनुसार, विस्फोटक प्लांट करने के मामले में अरिफुल सीधे तौर से जुड़ा था. बोधगया विस्फोट के बाद अरिफुल बेंगलुरू भाग गया था. आरोप है कि वहां हुए डकैती के कई मामलों मेें वह शामिल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




