शहर की सड़कों पर मशीन से लग रहा झाड़ू, प्राइवेट कंपनी को जिम्मा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2019 8:51 AM

विज्ञापन

गया : शहर की मुख्य सड़कों की मशीन से सफाई करने का काम शुरू कर दिया गया है. मशीन चलाने की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को 31 लाख रुपये वार्षिक पर दी गयी है. जानकारी के अनुसार, शुरुआत में मशीन को मुख्य सड़कों पर सफाई के लिए उतारा गया है. इसके बाद सफाई व्यवस्था सुदृढ़ […]

विज्ञापन
गया : शहर की मुख्य सड़कों की मशीन से सफाई करने का काम शुरू कर दिया गया है. मशीन चलाने की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को 31 लाख रुपये वार्षिक पर दी गयी है. जानकारी के अनुसार, शुरुआत में मशीन को मुख्य सड़कों पर सफाई के लिए उतारा गया है.
इसके बाद सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होती है, तो अन्य सड़कों पर (जहां संभव हो सकेगा) मशीन को उतारा जायेगा. योजना पूरी तौर से सफल रही, तो यहां दो पालियों में सफाई करनेवाले कर्मचारियों को कचरा प्रबंधन व डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में लगाये जाने की योजना है.
पिछले वर्ष निगम में सफाई करनेवाली मशीन को 1.85 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. उसके बाद मशीन चलाने के लिए टेंडर निकाला गया था. टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में कई माह बीत गये उसके बाद दिसंबर के अंत में एक निजी कंपनी से मशीन चलाने के लिए एग्रीमेंट हुआ.
शहर को हाइटेक बनाने व सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मशीन की खरीद की गयी है. लोगों का कहना है कि मशीन से हर जगह सफाई करना संभव नहीं हो सकेगा. सिर्फ मुख्य पथ में मशीन का इस्तेमाल किया जा सकेगा.
जानकारों का कहना है कि शहर में मशीन से सफाई के लिए रात का समय ही बेहतर होगा. इधर सफाई प्रभारी दिनकर प्रसाद कहते हैं कि मशीन से शहर में सफाई शुरू करा दी गयी है. जल्द ही इसके परिणाम लोगों को देखने को मिलेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन