पटाखे फोड़ने के बजाय गरीब बच्चों की करें मदद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Nov 2018 7:19 AM
विज्ञापन
गया : शांति निकेतन एकेडमी की सभी शाखाओं में सोमवार को दीपावली का पर्व निदेशक हरि प्रपन्न उर्फ पप्पू जी व प्राचार्या की देखरेख में धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर विद्यालय परिसर को बच्चों द्वारा बनाये गये दीपों से सजाया गया. शिक्षिकाओं व बच्चों ने मिल कर रंगोली बनायी व घरौंदे को मिट्टी […]
विज्ञापन
गया : शांति निकेतन एकेडमी की सभी शाखाओं में सोमवार को दीपावली का पर्व निदेशक हरि प्रपन्न उर्फ पप्पू जी व प्राचार्या की देखरेख में धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर विद्यालय परिसर को बच्चों द्वारा बनाये गये दीपों से सजाया गया. शिक्षिकाओं व बच्चों ने मिल कर रंगोली बनायी व घरौंदे को मिट्टी से बने खिलौनों से सजाया.
शिक्षिकाओं ने विभिन्न वस्तुओं व पपेट की मदद से बच्चों को दीपावली से जुड़ी पौराणिक कथा, भगवान श्रीराम व माता सीता के 14 वर्ष का वनवास बिताने के बाद इसी दिन अयोध्या लौटने के बारे में बताया. इस अवसर पर प्ले ग्रुप के बच्चों ने शिक्षिकाओं की मदद से मोमबत्ती, नर्सरी के बच्चों ने दीये, जूनियर केजी के बच्चों ने रंग-बिरंगे क्ले का इस्तेमाल कर दीये व सीनियर केजी के बच्चों ने लैंप बनाये.
निदेशक ने बच्चों व सभी कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामना दी. उन्होंने बच्चों को पटाखे नहीं फोड़ने की सलाह देते हुए कहा कि इसी पैसे से गरीब बच्चों की मदद करनी चाहिए, ताकि ऐसे बच्चे भी अच्छे से दीपावली मना सकें. इस दौरान विद्यालय के बच्चों के बीच चॉकलेट व मिठाइयां बांटी गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










