नौरंगा में अपराधियों ने पुलिस पर किया हमला, पांच गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2018 4:57 AM
विज्ञापन
मानपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में लगातार पांचवें दिन रविवार की देर रात दो गुटों के बीच रोड़ेबाजी व गोलीबारी को लेकर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो बदमाश पुलिस पर ही रोड़ेबाजी व गोलीबारी करने लगे. किसी तरह पुलिस वहां से जान बचा कर भागी. इसके बाद पुलिस ने गांव की […]
विज्ञापन
मानपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में लगातार पांचवें दिन रविवार की देर रात दो गुटों के बीच रोड़ेबाजी व गोलीबारी को लेकर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो बदमाश पुलिस पर ही रोड़ेबाजी व गोलीबारी करने लगे. किसी तरह पुलिस वहां से जान बचा कर भागी. इसके बाद पुलिस ने गांव की चारों तरफ से घेराबंदी कर 10 लोगों को हिरासत में ले लिया, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं.
बाद में पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इन वारदातों में दोनों ओर से अब तक पांच लोग जख्मी हो चुके हैं, जिनमें पूर्व मुखिया भी शामिल हैं. दोनों गुटों की ओर से प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. मुफस्सिल थाने में तैनात एसआई मोहम्मद तसलीम खां ने रविवार रात को पुलिस पर हमला के मामले में आवेदन देकर दोनों पक्षों के 17 लोगों को नामजद आरोपित बनाया है.
इनमें कृष्णा यादव, उपेंद्र यादव, सोना देवी, नीतू देवी, रीना देवी, कालो देवी, गोल्डेन यादव, कविता देवी, लाला यादव,धर्मेंद्र यादव, अनिल यादव, मुकेश यादव, मंटू यादव, ललीता देवी, संजू देवी, मानों देवी, प्रभा देवी सभी निवासी नौरंगा शामिल हैं. इनमें पुलिस ने लाला यादव, मानों देवी, सोना देवी, कालो देवी, ललीता देवी को न्यायिक दंडाधिकारी के पास पेश किया. कोर्ट के आदेश पर पांचों को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










