बच्चों को बेरहमी से पीटने वाला शिक्षक निलंबित

Updated:
विज्ञापन

प्रभात खबर ने पीड़ा को समझते हुए प्रमुखता से छापी थी खबर गुरारू : के प्राथमिक विद्यालय, कोरमथु के शिक्षक योगेंद्र दास को बच्चों के साथ मारपीट व अमानवीय तरीके से दंड दिये जाने के आरोप में पंचायत नियोजन इकाई ने बुधवार को निलंबित कर दिया. गौरतलब है कि आरोपित शिक्षक द्वारा स्कूल के छात्रों […]

विज्ञापन

प्रभात खबर ने पीड़ा को समझते हुए प्रमुखता से छापी थी खबर

आपके शहर में

विज्ञापन
गुरारू : के प्राथमिक विद्यालय, कोरमथु के शिक्षक योगेंद्र दास को बच्चों के साथ मारपीट व अमानवीय तरीके से दंड दिये जाने के आरोप में पंचायत नियोजन इकाई ने बुधवार को निलंबित कर दिया. गौरतलब है कि आरोपित शिक्षक द्वारा स्कूल के छात्रों को मारपीट करते हुए मुर्गा बनाकर फर्श पर कोहनी के बल चलाया गया था. ऐसा करनेवाले करीब सात बच्चों की कोहनी जख्मी हो गयी थी. घटना की सूचना जब ग्रामीणों द्वारा प्रभात खबर को दी गयी, तो प्रभात खबर ने बच्चों की पीड़ा को समझते हुए अपने 24 अगस्त के अंक में प्रमुखता से छापा था. खबर छपने के बाद डीइओ ने संज्ञान लेते हुए बीइओ गुरारू दयानंद राम से 24 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी थी.
25 अगस्त को बीइओ उक्त विद्यालय पहुंच कर पीड़ित बच्चों व ग्रामीणों का बयान लिया था. बीइओ ने जांच रिपोर्ट में शिक्षक को दोषी पाया था़ डीइओ ने बीइओ को आरोपित शिक्षक को निलंबित करने की कार्रवाई करने का आदेश दिया था. बीइओ के आदेश पर पंचायत नियोजन इकाई ने 31 अगस्त को बैठक कर आरोपित शिक्षक को निलंबित किये जाने की कार्रवाई पर सहमति जतायी थी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन