महापुरुष पढ़ते नहीं, बनाते हैं इतिहास
Updated at : 17 Aug 2018 7:00 AM (IST)
विज्ञापन

गया : शांति निकेतन एकेडमी की शाखाओं में स्वतंत्रता दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया. स्कूल के निदेशक हरि प्रपन्न उर्फ पप्पू जी ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूल के जूनियर व सीनियर क्लासेज के बच्चों ने बेहतरीन कार्यक्रम की प्रस्तुति की. समारोह काे संबोधित करते हुए निदेशक ने कहा […]
विज्ञापन
गया : शांति निकेतन एकेडमी की शाखाओं में स्वतंत्रता दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया. स्कूल के निदेशक हरि प्रपन्न उर्फ पप्पू जी ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूल के जूनियर व सीनियर क्लासेज के बच्चों ने बेहतरीन कार्यक्रम की प्रस्तुति की. समारोह काे संबोधित करते हुए निदेशक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे महापुरुषों की यादों को ताजा करता है.
आजादी के लिए हंसते-हंसते जान न्योछावर करनेवाले शहीदों को याद करने का यह बहुत ही पावन अवसर है. इस मौके पर हम सभी शपथ लें कि महापुरुषों के बताये गये मार्ग पर चल कर हिंदुस्तान को विश्व शक्ति बनायेंगे. इस मौके पर वरीय उपसमाहर्ता पारूल प्रिया, वरीय उपसमाहर्ता अजमल इश्तेहाक, सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट पंकज कुमार मिश्रा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. नवनीत निश्चल, शिशु रोग विशेषज्ञ डा. ऋषिकेश कुमार, डा. क्रांति किशोर, डा. नीरज कुमार, डा. संजीत प्रकाश सहित शहर के जानेमाने लोग मौजूद थे.
लॉयला कान्वेंट स्कूल : गया. लॉयला कान्वेंट स्कूल के परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. समारोह की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई. स्कूल के प्राचार्य परमानंद पाठक ने झंडोत्ताेलन किया. स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. वहां मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विनोद कुमार वत्स ने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया. साथ ही प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. स्कूल के मैनेजर चंदन कुमार गुप्ता व संगीत शिक्षक वाचस्पति मिश्रा ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की.
इंडियन सेंट्रल स्कूल : गया. शहर के एटी गेट के पास स्थित इंडियन सेंट्रल स्कूल के परिसर में झंडोत्तोलन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में चैतन्य पालित, प्रो. विक्रमा सिंह व रामवृक्ष प्रसाद को स्कूल के निदेशक डॉ विनोद कुमार सिंह ने बुके देकर स्वागत किया. इस मौके पर महात्मा गांधी, वीर भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, जवाहर लाल नेहरू व इंदिरा गांधी की झांकी निकाली गयी. इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी के सहभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र दिये गये. स्कूल के निदेशक ने ओजस्वी भाषण दिया.
को-ऑपरेटिव स्कूल : गया. को-ऑपरेटिव स्कूल दुबहल के परिसर में झंडोत्तोलन किया गया. इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए स्कूल के निदेशक मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि देश के भविष्य निर्माण में छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. कल वही हमारे राष्ट्र के कर्णधार हैं. इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने सत्यमेव जयते गीत से स्कूल परिसर को गुंजयमान कर दिया. 10 वीं कक्षा की छात्रा रागिनी ने अंग्रेजी, आठवीं कक्षा के छात्र समीर ने हिन्दी और नौवीं कक्षा की छात्रा आकांक्षा ने संस्कृत में भाषण दिया.
संत कबीर एकेडमी :गया. शहर के केपी लेन में स्थित संत कबीर एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामधनी दास व स्कूल के निदेशक दामोदर प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्लोगन के साथ झांकी प्रस्तुत की. प्राचार्या सुलेखा ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी को बधाई दी.
मदर ड्रीम प्ले स्कूल : गया. शहर के नारायणचुआं स्थित मदर्स ड्रीम प्ले स्कूल के परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन किया गया. इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे देश की सेवा करनेवाले जवानों की वर्दी में आये और अपना जलवा दिखाया. इस मौके पर रानी लक्ष्मीबाई, स्वतंत्रता सेनानी, सेना के अधिकारी व पुलिस अधिकारी की वेशभूषा में बच्चे बहुत ही मनमोहक लग रहे थे.
ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल : गया. ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल गेरे, मानपुर के परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर निदेशक भीमराज प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति व रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की.
सुभाष इंटरनेशनल स्कूल : गया. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुभाष इंटरनेशनल स्कूल में झंडोत्तोलन किया गया. साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. स्कूल की प्राचार्या संयोगिता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक मुरारी प्रसाद ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान राष्ट्र भक्ति गीतों के विविध आयामों के शानदार प्रदर्शन से स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन समां बांधा. मंच का संचालन डॉ राघवेंद्र गोस्वामी ने किया. विद्यार्थियों ने झांकियां भी निकाली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया.
संस्थानाें में फहराये गये ध्वज
गया. नगर प्रखंड के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. कई संस्थानों में देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नगर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी ने झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर राष्ट्रीय गान गाकर सलामी दी. प्रखंड संसाधन केंद्र सहित अन्य जगहों पर झंडोत्तोलन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




