गया : सिपाही पद पर ज्वाइन करने पहुंचा युवक निकला फर्जी

Updated:
विज्ञापन

गया : गया पुलिस लाइन में सिपाही पद पर ज्वाइन करने पहुंचे नालंदा जिले के बिंद थाने के अपरथु गांव के रहनेवाले अभिषेक राज की संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस पदाधिकारियों ने शुक्रवार को हिरासत में लिया. ज्वाइन करने से पहले शैक्षणिक सहित अन्य प्रमाण पत्रों की जांच में जुटे पुलिस पदाधिकारियों को अभिषेक के फर्जी […]

विज्ञापन
गया : गया पुलिस लाइन में सिपाही पद पर ज्वाइन करने पहुंचे नालंदा जिले के बिंद थाने के अपरथु गांव के रहनेवाले अभिषेक राज की संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस पदाधिकारियों ने शुक्रवार को हिरासत में लिया.
ज्वाइन करने से पहले शैक्षणिक सहित अन्य प्रमाण पत्रों की जांच में जुटे पुलिस पदाधिकारियों को अभिषेक के फर्जी होने की आशंका हुई. उसके हस्ताक्षर व फोटो का मिलान कराया गया तो दोनों एक जैसे नहीं थे. पुलिस पदाधिकारियों ने वहां तैनात रामपुर थाने की पुलिस को बुलाया व अभिषेक को फर्जी अभ्यर्थी का आरोप लगाते हुए सौंप दिया. अभिषेक के विरुद्ध रामपुर थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज की व उसे गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभिषेक से कई बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है, ताकि ऐसे फर्जीवाड़ा करनेवाले गिरोह का खुलासा हो सके. उन्होंने बताया कि शनिवार को अभिषेक को गया कोर्ट में पेश किया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन