प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या मामले का नहीं हुआ खुलासा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बारा गांव स्थित बधार में मिला था युवक का शव पुलिस सात लोगाें को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ मानपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा गांव स्थित बधार में युवक का हुई निर्मम हत्या के मामले का अब तक खुलासा नहीं हुआ है. इधर, पुलिस अपनी तरफ से सभी बिंदुओं पर जांच करने […]
विज्ञापन
बारा गांव स्थित बधार में मिला था युवक का शव
आपके शहर में
विज्ञापन
पुलिस सात लोगाें को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
मानपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा गांव स्थित बधार में युवक का हुई निर्मम हत्या के मामले का अब तक खुलासा नहीं हुआ है. इधर, पुलिस अपनी तरफ से सभी बिंदुओं पर जांच करने में लगी है. मुफस्सिल थाने की पुलिस बारा गांव से छह व खिजरसराय के डेमा गांव से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. लेकिन, पुलिस सूत्र बतातेेेे हैं कि युवक की हत्या में कुछ नया मोड़ भी आ सकता है. बारा गांव के रहने वाले कथित प्रेमी व उसके परिवार वालों के अलावा तीन अन्य दूसरे परिवार के लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि आवेदन में जिसको अभियुक्त बनाया गया उसका ट्रेस नहीं मिल रहा है.
लेकिन, सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर हत्या कहां व किसने की. हत्या करने के बाद उसके लाश को बारा गांव के बधार में ही क्यों फेंका. इधर, डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह का मानना है कि जल्दी ही हत्या के मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. गौरतलब है कि खिजरसराय के डेमा गांव के गंगा बिगहा टोला के रहने वाले जट्टू रविदास के बेटा शिवकुमार रवि उर्फ मिल्टन की हत्या कर कर मंगलवार को शव को बारा गांव के बधार में फेंक दिया था.
पुलिस ने बुधवार को शव की पहचान करने व पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया. इधर मृतक के पिता ने आवेदन देकर बारा गांव के चार-पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया है. आवेदन में मृतक के पिता ने भी अपने बेटे की हत्या का कारण कथित प्रेम-प्रसंग बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन