Gaya Pitru Paksha: प्रेतशिला वेदी पर पिंडदान कर रहे तीर्थयात्रियों को प्रशासन ने हटाया
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Sep 2020 9:25 AM
गया : कोविड-19 को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा इस वर्ष पितृपक्ष मेले के आयोजन पर लगायी गयी रोक के बाद भी प्रेतशिला वेदी पर पिंडदान व श्राद्धकर्म का कर्मकांड कर रहे तीर्थयात्रियों को रविवार को चंदौती थाने की पुलिस ने हटा दिया.
गया : कोविड-19 को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा इस वर्ष पितृपक्ष मेले के आयोजन पर लगायी गयी रोक के बाद भी प्रेतशिला वेदी पर पिंडदान व श्राद्धकर्म का कर्मकांड कर रहे तीर्थयात्रियों को रविवार को चंदौती थाने की पुलिस ने हटा दिया.
इस क्षेत्र के धामी पंडा भोलू पांडेय ने बताया कि सरकारी आदेश के बाद इस क्षेत्र में पिंडदान का कर्मकांड नहीं कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि विष्णुपद क्षेत्र में पिंडदान करने वाले तीर्थयात्रियों को उनके ब्राह्मण यहां लेकर आते हैं व पिंडदान कराते हैं. ऐसे में रोक पाना मुश्किल है. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा पितृपक्ष मेले के आयोजन पर रोक लगने से संबंधित घोषणा के बाद किसी भी तीर्थयात्री का धामी पंडा पिंडदान का कर्मकांड नहीं करा रहे हैं.
धामी पंडा शासन व प्रशासन के आदेशों का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं. इधर, चंदौती थाने के थानाध्यक्ष अजय सिन्हा ने पूछने पर बताया कि प्रेतशिला वेदी पर पिंडदान का कर्मकांड होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल भेज कर कर्मकांड कर रहे लोगों को सरकार व प्रशासन के आदेश से अवगत कराया गया. उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पिंडदान का कर्मकांड कर रहे तीर्थयात्री स्वत: वापस जाने लगे.
काेविड-19 संक्रमण की राेकथाम को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर गया डीएम व एसएसपी ने पिंडदानियों को जिले की सीमा से ही लौटाने का संयुक्त आदेश जारी किया है. साथ ही सीमा पर तैनात दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी को सख्त हिदायत दी गयी है कि वे समय पर उपस्थित रह कर तीर्थयात्रियाें के वाहनाें की जांच करेंगे.
posted by ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










