लालू यादव की फोन रिकॉर्डिंग जांच के लिए भेजी गयी एफएसएल, रिपोर्ट आने के बाद ही निगरानी करेगा आगे की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोई अन्य व्यक्ति उनकी आ‌वाज में तो मोबाइल पर बात नहीं कर रहा, इस बात की खासतौर से जांच की जायेगी.

विज्ञापन

पटना. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के फोन रिकॉर्डिंग के ऑडियो की जांच हैदराबाद स्थित एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) में होगी. उनके आवाज की जांच के लिए इस ऑडियो क्लिप को वहां भेज दिया गया है.

विज्ञापन

एफएसएल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही निगरानी ब्यूरो इस मामले में आगे की कोई कार्रवाई करेगा. अगर रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो जाता है कि यह आवाज लालू प्रसाद की ही है, तो इस मामले में आगे की जांच के लिए लालू प्रसाद से आवाज का नमूना भी निगरानी ले सकता है, ताकि मामला पूरी तरह से स्पष्ट हो सके.

हैदराबाद एफएसएल में इस ऑडियो क्लिप की हर स्तर पर वैज्ञानिक तरीके से जांच की जायेगी, जिससे यह पूरी तरह स्पष्ट हो जाये कि मोबाइल पर रिकॉर्ड की गयी आवाज में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गयी है और दूसरी तरफ से आने वाली आवाज भी लालू प्रसाद की ही है.

कोई अन्य व्यक्ति उनकी आ‌वाज में तो मोबाइल पर बात नहीं कर रहा, इस बात की खासतौर से जांच की जायेगी.

इस रिपोर्ट के आने के बाद ही निगरानी आगे की पूछताछ करेगा और इस मामले में दर्ज एफआइआर के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Posted by Ashish Jha

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन