बिहार के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन, फागू चौहान और नीतीश कुमार ने जताया शोक
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 08 Jan 2023 2:48 PM
बिहार के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का आज निधन हो गया. केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक प्रकट करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
पटना. बिहार के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का आज सुबह पांच बजे निधन हो गया. वह 88 साल के थे. कुछ दिन पहले ही उन्हें सांस में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्वास्थ्य में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक प्रकट करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक लोकप्रिय राजनेता एवं कुशल प्रशासक थे. उन्होंने हमेशा संसदीय लोकतंत्र की मजबूती की बात की. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी अपने पीछे पुत्र अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ का उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम स्थान था. वह बीजेपी के प्रदेश के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. 2017 में राज्यपाल के रूप में उन्हें बिहार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. उन्होंने बिहार में जेडीयू के तीसरे नंबर पर आने के बावजूद यहां सरकार बनाने का मौका दिया था. उस समय बिहार में महागठबंधन की सरकार थी. उसी दौरान नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ मिलकर प्रदेश में सरकार बनायी थी. तब केशरी नाथ त्रिपाठी ने कोलकाता से आकर पटना राजभवन में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी थी.
Also Read: सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा का आज चौथा दिन, सीवान के सुपौली में लेंगे विकास योजनाओं का जायजा
केशरी नाथ त्रिपाठी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहने के अलावा उन्होंने बिहार और त्रिपुरा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला था. केशरी नाथ त्रिपाठी इलाहाबाद हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और संविधान विशेषज्ञ थे. इसके अलावा 2004 में जौनपुर सीट से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था. वहीं केशरी नाथ त्रिपाठी यूपी विधानसभा में कई बार स्पीकर के पद पर भी रहे चुके थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










