बिहार: लव मैरेज के बाद गला दबाकर पत्नी को मार डाला, फिर जो किया वो जानकर आप रह जायेंगे दंग

Updated:
विज्ञापन

बिहार के पूर्णिया में एक महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. आरोप है कि उनके पति ने पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की, फिर उसकी हत्या गला दबाकर कर दी. हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए ससुरालवालों ने शव को फांसी के फंदे से लटका दिया.

विज्ञापन

पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया में एक महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. आरोप है कि उनके पति ने पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की, फिर उसकी हत्या गला दबाकर कर दी. हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए ससुरालवालों ने शव को फांसी के फंदे से लटका दिया. घटना की खबर मिलने के बाद महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मायकेवालों ने लगाया ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

इस पूरे मामले पर मृतक महिला के भाई आदित्य रंजन ने बताया कि उसकी बहन शिवानी सेमापुर चुनापुर निवासी सूरज के साथ लव मैरिज की थी. शादी के एक-दो माह बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिये. साथ ही उसके साथ मारपीट करने लगे. शिवानी के भाई का आरोप है कि ससुरालवालों ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर दी है. उन्होंने बताया कि शिवानी के ससुराल के आसपास के लोगों ने बेटी की हत्या किये जाने की जानकारी दी. जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि बेटी की लाश पड़ी हुई है. उसके गले में दुपट्टा लपेटा हुआ था. वहां ससुराल वाले में कोई भी मौजूद नहीं थे. सभी घर छोड़कर फरार हो गये थे.

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार

पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही से पता चल पायेगा. वैसे मृतक महिला के परिजनों ने स्थानीय थाने में पति सूरज और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है. प्राथमिकी दर्ज होने के तत्काल बाद पुलिस ने पति सूरज को गिरफ्तार कर लिया है. सूरज से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन