मुंगेर में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग, एक के सिर तो दूसरे के गले में लगी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2022 11:34 AM
सफियाबाद थाना क्षेत्र के हेरू दियारा मे सोमवार की सुबह दो पक्षों में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. जिसमें दोनों ओर से एक-एक लोग गोली लगने से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है.
मुंगेर. सफियाबाद थाना क्षेत्र के हेरू दियारा मे सोमवार की सुबह दो पक्षों में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. जिसमें दोनों ओर से एक-एक लोग गोली लगने से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है.
बताया जाता है कि शिवदानी और जितेंद्र यादव के बीच 15 कट्टा जमीन को ले पूर्व से विवाद चल रहा था. जानकारी के अनुसार शिवदान ने जितेंद्र यादव की मां से किसी काम को ले कर्जा लिया था. कर्जा नहीं चुका पाने के नौबत में जितेंद्र के द्वारा शिवदनी पे उसके पैतृक जमीन को देने का दबाव बना रहा था. इस बात को ले कई बार मामला थाना स्तर तक भी गया. नतीजा कुछ नहीं निकला.
आज शिवदनी और जितेंद्र के बीच सुबह में फिर नोक झोंक हुई जो देखते देखते मारपीट का रूप ले लिया. दोनों पक्षों की ओर से आक्रोश में आकर गोली चला दी गयी. जिससे एक पक्ष से शिवदनी के सिर में गोली लगी, तो दूसरे पक्ष के जितेंद्र यादव के गले पर गोली लगी. जिससे दोनों ही बुरी तरह घायल हो गए.
स्थानीय लोगों ने आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. वहीं सूचना पा मौके और पहुंची पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है. और दोनों ही पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही साथ घटना पर प्रयुक्त हथियार को भी बरामद करने की कोशिश की जा रही है.
जानकारी के अनुसार सफियाबाद थाना क्षेत्र के हेरुदियारा के तरफ कर्ज न चुकाने के एवज में जमीन हथियाने का खेल बड़े जोड़दार तरीके से चल रहा है. दबंगों द्वारा वहां गरीब परिवार के मोटे बयाज पे कर्ज बिना किसी लिखा पढ़ी के दे दिया जाता है और जब कर्ज की रकम से पाने में असमर्थ हो जाने के बाद दबंगों द्वारा जबरदस्ती अधिक मूल्य के जमीन को भी कब्जा कर लिया जाता. ऐसे कई मामले स्थानीय थानों के रजिस्टर में दर्ज होते रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










