पटना सिटी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
पटना सिटी अंचल के खाजेकलां थाना क्षेत्र के सुदर्शन पथ में सोमवार की शाम नाथ कोल्ड स्टोर के समीप बाइक सवार अपराधियों ने ताकड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी.
पटना. पटना सिटी अंचल के खाजेकलां थाना क्षेत्र के सुदर्शन पथ में सोमवार की शाम नाथ कोल्ड स्टोर के समीप बाइक सवार अपराधियों ने ताकड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी. मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज निवासी 30 वर्षीय प्रमोद कुमार की हत्या करने के बाद सभी आरोपित फरार हो गये.
आपके शहर में
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले में छानबीन कर रही है.
मृ़तक प्लास्टिक फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता है. वो एक अपराधिक मामले में जेल भी जा चुका है. पुलिस मृतक के आपराधिक इतिहास की जानकारी ले रही है.
बताया जाता है कि सोमवार को पहले से घात लगाये बदमाशों ने उसे सरे राह घेर कर गोली मार दी. इसके बाद हथियार लहराते हुए सभी आरोपित वहां से फरार हो गये.
सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची. खून से लथपथ युवक को उपचार के लिए एनएमसीएच लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा है.
इनपुट : अमिताभ श्रीवास्तव
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए