मधुबनी में बच्चों के बीच विवाद में फायरिंग, पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2023 7:53 PM
बच्चों के बीच विवाद में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. घटना मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के राढ गांव की है. गुरुवार को यहां बच्चों के बीच विवाद के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि लाल राम (35) व शोभा देवी (30) के सिर में गोली मार दी गयी.
मधुबनी. बच्चों के बीच विवाद में पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. घटना मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र के राढ गांव की है. गुरुवार को यहां बच्चों के बीच विवाद के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि लाल राम (35) व शोभा देवी (30) के सिर में गोली मार दी गयी. गोली लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. बच्चों के विवाद को लेकर इस तरह से सरेआम गोली मारकर हत्या की घटना से गांव में दहशत का माहौल है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि राढ़ गांव के हीरा यादव के पुत्र की शादी है. मटकोर में आये बच्चों के बीच विवाद हो गया. लाल राम व उसकी पत्नी शोभा देवी अपने पुत्र व विवाद कर रहे बच्चों को समझा रहे थे. इसी दौरान कुछ लड़कों में कहासुनी हो गयी. कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गयी. इसी हाथापाई के बीच भीड़ में ही किसी ने पति-पत्नी पर गोली चला दी. गोली लगने के बाद पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसके बाद वहां पर अफरातफरी मच गयी. गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
फायरिंग और दो लोगों की हत्या की सूचना मिलते ही कलुआही थाने की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. कलुआही थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि तीन राउंड गोली चली है.
इधर, लाल राम के पुत्र कन्हैया कुमार ने बताया कि कुछ लोग मेरे साथ मारपीट करने लगे थे. इसके बाद मेरे मां-पिता जब वहां पहुंचे तो उन लोगों के ऊपर गांव के ही कुछ लोगों ने गोली चला दी. परिजनों का कहना है कि कई वर्षों से विवाद चल रहा था. कल मटकोर में जब सम्मिलित हुए उसी दौरान मौका मिलते ही भीड़ में से किसी ने पति-पत्नी को गोली चला दी, दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










