मनेर में किसान की चाकू गोद कर हत्या, परिजनों की शिकायत पर दो आरोपित गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2023 3:52 PM
चाकू गोद कर किसान की हत्या कर दिये जाने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. हत्या होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
पटना. जिले के मनेर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के वार्ड नंबर 25 में एक जमीन विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच हुई चाकूबाजी में एक किसान की चाकू गोद कर हत्या कर दी गयी है. मृतक किसान की पहचान राजकुमार राय के रूप में हुई है. चाकू गोद कर किसान की हत्या कर दिये जाने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. हत्या होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
घटना के संबंध में राजकुमार राय की बहू अंशु देवी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि मंगलवार की शाम उसके ससुर राजकुमार अपनी खेत में फसल तोड़ने गये थे. तभी गांव के ही मन्नू राय के दो पुत्र धारदार हथियार लेकर आये और ताबड़तोड़ राजकुमार राय के ऊपर फसली और चाकू से हमला कर दिया. इसमें राजकुमार राय बुरी तरह से घायल हो गये. उन्हें अस्पताल ले गये, लेकिन देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजन इस बात से आक्रोशित हैं कि बार-बार जमीन विवाद को लेकर सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. जिसका नतीजा यह हुआ कि आज एक की हत्या कर दी गई. अगर सही समय पर पुलिस कार्रवाई करती तो आज यह घटना नहीं होती.
मनेर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और चाकू बाजी हुई. इसमें एक किसान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दो आरोपित को मौके से गिरफ्तार किया गया है. घटना को लेकर मृतक के परिजनों के तरफ से लिखित आवेदन आने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस हत्या के मामले में कुछ अभियुक्त अभी फरार हैं. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










