समस्तीपुर में किसान को गोलियों से भूना, सदर अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर, लोगों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर में किसान को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया. किसान को पांच गोली लगी है. आनन-फानन में लोगों ने घायल किसान को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पर इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर नहीं मिले तो लोगों ने हंगाम शुरू कर दिया.

विज्ञापन

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आधारपुर बाघी चौक पर बदमाशों ने एक किसान पर अंधाधुंध फायरिंग की है. इस दौरान किसान को पांच गोली लगी है. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. लोगों ने उसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. जख्मी किसान बाघी गांव के वार्ड छह के खगेश्वर सिंह के पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ मंगल (40) बताया जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Also Read: Bihar News: 35 किमी दूर प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा था चंदन, ससुरालवालों ने घेर कर मार डाला
समस्तीपुर में किसान को गोलियों से भूना

ग्रामीणों के अनुसार जितेंद्र खेतीबाड़ी और पशुपालन करते हैं. मंगलवार की शाम दूध लेकर गांव के ही सेंटर पर गये थे. वहां से लौटने के दौरान बाघी चौक पर किसी से बात कर रहे थे. इस दौरान एक बाइक पर आये दो हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. स्थानीय लोगों ने जितेंद्र को लहूलुहान स्थिति में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर को नहीं देख लोग आक्रोशित हो गये. हालांकि डॉक्टर तबतक पहुंच गए.

डॉक्टर नहीं मिलने पर भीड़ ने किया हंगामा

मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. जितेंद्र की हालत नाजुक बतायी जा रही है. इधर, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा अस्पताल पहुंच कर जख्मी किसान के परिजनों से घटना की जानकारी ली. थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन