Teacher Vacancy in Bihar: BPSC ने 10वीं और 12वीं शिक्षकों की तय की योग्यता, जानें क्या होगी qualifications?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2023 3:11 PM

विज्ञापन

टूरिस्ट गाइड के पद पर निकली वैकेंसी

Bihar Teacher Niyamawali 2023 :कक्षा नौ व दस के शिक्षकों के लिए 50 फीसदी अंक के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर और 11वीं व 12वीं कक्षा के अध्यापकों के लिए पचास प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में पीजी की डिग्री अनिवार्य होगी.

विज्ञापन

बिहार लोक सेवा आयोग ने 1.70 लाख शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शैक्षणिक योग्यता तय कर दी है. शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को शिक्षकों के सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता का ब्योरा जारी किया. कक्षा नौ व दस के शिक्षकों के लिए 50 फीसदी अंक के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर और 11वीं व 12वीं कक्षा के अध्यापकों के लिए पचास प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में पीजी की डिग्री अनिवार्य होगी. कक्षा 11 वीं और 12 तक के विद्यालय अध्यापक पद के लिए छह विषय समूह तय किये हैं. कक्षा नौ एवं 10 के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए तीन विषय समूह- गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान होंगे.

गणित समूह में गणित के साथ भौतिकी अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स अथवा कम्प्यूटर साइंस अथवा रसायन विज्ञान अथवा सांख्यिकी विषय के रूप में स्नातक स्तर की पढ़ाई अनिवार्य की गयी है. विज्ञान विषय के लिए स्नातक स्तर पर जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान एवं रसायन शास्त्र तथा सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों के लिए स्नातक स्तर पर सहायक विषय/ प्रतिष्ठा विषय के तहत इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र एवं राजनीति शास्त्र में से किसी दो विषय में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इसमें अनिवार्य तौर पर एक विषय इतिहास और भूगोल में जरूर होना चाहिए.

11 और 12 वीं के लिए

11 वीं और 12 वीं के शिक्षक के लिए किसी विषय में 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर पास होना जरूरी होगा. साथ ही बीएड की डिग्री भी होनी चाहिए. कृषि शिक्षकों के लिए 50 फीसदी अंक के साथ विषय समूह में कृषि/ उद्यान में स्नातक तथा एग्रोनोमी प्लांट ब्रीडिंग एंड जेनेटिक्स एंटोमोलोजी / प्लांट पैथोलॉजी / सीड साइंस टेक्नोलॉजी /सॉयल साइंस / हॉर्टीकल्चर में से किसी भी विषय में स्नातकोत्तर अर्हक योग्यता होनी चाहिए. संगीत विषय के लिए न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संगीत शिक्षा में स्नातकोत्तर उपाधि अथवा उसके समकक्ष की योग्यता आवश्यक की गयी है.

कक्षा नौ एवं दस के विद्यालय अध्यापकों के लिए

कक्षा नौ एवं 10 के लिए सामान्य विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक के साथ स्नातक अथवा स्नातकोत्तर उपाधि में उत्तीर्ण एवं बीएड तथा किसी विषय समूह में बीएड या बीएससीएड की चार वर्षीय उपाधि. इसके अलावा अन्य अर्हताएं भी तय हैं.

शारीरिक शिक्षा विषय के लिए यह जरुरी होगा

किसी एक वैकल्पिक विषय के रूप में शारीरिक शिक्षा के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ शारीरिक शिक्षा में स्नातक उपाधि. वैकल्पिक विषय के रूप में शारीरिक शिक्षा के साथ 45 प्रतिशत अंकों सहित शारीरिक शिक्षा में स्नातक उपाधि या एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी अथवा इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्य अथवा अंतर विश्वविद्यालयी खेलकूद अथवा खेल प्रतियोगिताओं अथवा एथेलेटिकस में सहभागिता .इसके अलावा कई अन्य योग्यताएं बतायी गयी हैं.

कक्षा एक से पांच के लिए दो वर्षीय डिप्लोमा अनिवार्य

कक्षा एक से पांच के लिए अभ्यर्थी को 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक तथा प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा के अलावा छह अन्य अर्हताएं भी तय की गयी हैं. मध्य विद्यालयों में स्नातक कोटि के तीन – गणित एवं विज्ञान अध्यापक, सामाजिक विज्ञान और भाषा विद्यालय अध्यापक नियुक्त किये जायेंगे. इसकी भी कई अर्हताएं शामिल की गयी हैं.

– कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं के लिए वाणिज्य संकाय में तीन विषय क्रमश: उद्यमिता में इपीएस ,लेखाशास्त्र एवं बिजनेस स्टडी में नियुक्ति की जायेगी. इसके लिए वाणिज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थी इन तीनों विषयों में किसी एक विषय पर आवेदन किये जा सकते हैं. इसी प्रकार उद्यमिता ,लेखा और बिजनेस स्टडी में ही आवेदन कर सकेंगे.

यह डिग्री होगी मान्य

मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय या मदरसा शिक्षा बोर्ड की फाजिल की उपाधि उर्दू फारसी और अरबी विषय के लिए स्नातकोत्तर के समतुल्य होगी. कामेश्वर सिंह संस्कृत विवि दरभंगा की द्वारा प्रदत्त आचार्य की उपाधि संस्कृत विषय के लिए स्नातकोत्तर के समतुल्य मानी जायेगी. इसी तरह मौलाना मजहरूल हक अरबी फारसी विवि या बिहार राज्य मदरसा बोर्ड की तरफ से जारी आलिम की उपाधि उर्दू फारसी अरबी विषय के लिए स्नातक के समतुल्य होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन