ePaper

Durga Puja: पटना में टला गोपालगंज से भी बड़ा हादसा, पुलिस संरक्षण में हो रहा था ये खेल, देखिए तस्वीरें...

Updated at : 24 Oct 2023 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
Durga Puja: पटना में टला गोपालगंज से भी बड़ा हादसा, पुलिस संरक्षण में हो रहा था ये खेल, देखिए तस्वीरें...

पुलिस की उपस्थिति पैसा लेकर घुड़सवारी करवाया जा रहा था. भीड़ ज्यादा होने के कारण कई बार घोड़ा भड़का भी, लेकिन किसी प्रकार से उसे कंट्रोल कर लिया गया.

विज्ञापन

राजेश कुमार ओझा

बिहार के गोपालगंज में पूजा पंडाल में मची भगदड़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं. पटना में इससे भी बड़ा हादसा संयोगवश टल गया.

undefined

दरअसल, नवमी पूजा की रात में पटना के पूजा पंडालों में भीड़ उमड़ पड़ी थी.सबसे ज्यादा भीड़ पटना के हार्ट कहे जाने वाले डाकबंगला चौराहे पर थी. इसको लेकर बोरिंग रोड से डाकबंगला की ओर जाने वाले रास्ते को आयकर गोलंबर के पास रोक दिया गया था.

undefined

लेकिन, यहां पर पुलिस की उपस्थिति पैसा लेकर घुड़सवारी करवाया जा रहा था. भीड़ ज्यादा होने के कारण कई बार घोड़ा भड़का भी, लेकिन किसी प्रकार से उसे कंट्रोल कर लिया गया. यह सब कुछ मेले के समाप्त होने तक पूरी रात चलता रहा.

undefined

लेकिन, पास में खड़ी पटना पुलिस उसे ऐसा करने से रोकने के बदले अपना संरक्षण देती रही. एसडीओ पटना सदर ने कहा कि पटना जिला प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति नहीं दी गई थी. इधर, पटना के ट्रैफिक एसपी ने भी कहा कि इस प्रकार की कोई अनुमति नहीं दी गई थी.

undefined

जिला प्रशासन और पटना पुलिस की ओर से जब इस प्रकार की कोई अनुमति नहीं दी गई थी तो फिर पटना के सबसे ज्यादा भीड़ भाड़ वाले इस स्थान पर यह सब किसकी अनुमति से चल रहा था? घोड़ा के भड़कने पर भगदड़ मचने पर यह किसकी जिम्मेवारी होती. यह एक बड़ा सवाल है. सबसे बड़ी बात यह सब जहां पर हो रहा था उससे कुछ ही दूरी पर पटना पुलिस की जिप्सी लगी हुई थी.

undefined

प्रभात खबर की टीम ने जब उनसे इस संबंध में पूछा तो जिप्सी में बैठे पुलिस पदाधिकारी ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया था. इधर, पटना के ट्रैफिक एसपी का कहना है कि यह सब कैसे हुआ, इसकी जांच करवाता हूं. जो लोग इसमें दोषी पाए जायेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन