बिहार: दुर्गा पूजा में सीने पर कलश स्थापित कर भक्ति में लीन है श्रद्धालु, कठिन साधना की देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

Durga Puja 2023: बिहार के जहानाबाद में स्थित विशुनगंज देवी मंदिर में श्रद्धालु कठिन साधना कर रहे है. सीने पर कलश स्थापित कर मां का एक भक्त भक्ति में लीन है. नवरात्र में पूरे नौ दिनों तक यह अन्न-जल का त्याग कर देते हैं.

विज्ञापन
undefined

जहानाबाद शहर के विशुनगंज देवी मंदिर में मां दुर्गा का एक अनन्य भक्त ने अपने सीने पर कलश की स्थापना कर रखी है. देवी मंदिर में वर्ष 1980 से मां दुर्गा का नवरात्र पाठ आयोजित किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

साल 1980 से ही लगातार विशुनगंज मुहल्ले के रामनगर देवी मंदिर में प्रतिवर्ष दुर्गा पाठ का आयोजन किया जाता है. दुर्गा पाठ के लिए कलश की स्थापना उसी मुहल्ले के सत्येंद्र कुमार ने अपने सीने पर कर रखा है.

undefined

सत्येंद्र कुमार पिछले 12 वर्ष से यह कठिन साधना कर रहे है. प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा के समय नवरात्रि की पहली तिथि से ही वह मां का कलश अपने सीने पर स्थापित कर लेते है.

undefined

कलश को स्थापित करने के बाद वह दुर्गा नवमी तक इस प्रकार इस स्थल पर लेटे रहते हैं. इस दौरान अन्न या जल ग्रहण नहीं करते हैं. एक बार सीने पर कलश स्थापित कर लेने के बाद मां दुर्गा का नवरात्र खत्म होने और कलश विसर्जन के बाद ही सत्येंद्र कुमार अपनी जगह से उठना है.

undefined

सतेंद्र बताते है कि मां दुर्गा के प्रति उसकी भक्ति और श्रद्धा ही इस कार्य को करने के लिए प्रेरित करती है और मां की शक्ति से ही वह इस कार्य को करने में सफल होता है. इसलिए पिछले 12 वर्षों से वह सीने पर कलश स्थापित करने का यह कार्य निर्विघ्नता से करते आ रहे है.

undefined

मां दुर्गा के इस भक्त सत्येंद्र कुमार की यह कठिन तपस्या देखने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है. सीने पर कलश स्थापित करने का यह दृश्य देखने के लिए वहां सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं. मां दुर्गा की भक्ति में लीन इस भक्त की अनन्य भक्ति और श्रद्धा देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं. वहीं, मंदिर में भजन का भी आयोजन होता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन