समस्तीपुर में शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, दो साल पहले हुई थी शादी

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला. घटना घटहो थाना क्षेत्र के अरमौली गांव की है. घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

समस्तीपुर. समस्तीपुर में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला. घटना घटहो थाना क्षेत्र के अरमौली गांव की है. घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार को मायके वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका की पहचान अरमौली गांव के विजय कुमार राय की 22 वर्षीय पत्नी पिंकी कुमारी के रूप में की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो साल पहले की हुई थी शादी

सरायरंजन थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के लालबाबू राय ने अपनी बेटी पिंकी की शादी अरमौली गांव के विजय कुमार राय से दो साल पहले बड़े धूमधाम से की थी. शादी में दहेज भी दिया था. लालबाबू ने कहा कि उसका दामाद नशा करता था. वह शराब के नशे में आकर मेरी बेटी से मारपीट किया करता था. पिछले एक महीने से अपनी पत्नी से काफी मारपीट की कर रहा था. उसके बारे में उसकी बेटी फोन पर बताती रहती थी. दामाद ने रात दो बजे फोन कर बताया कि पत्नी ने जहर खा ली है. उसके बाद फोन बंद कर लिया. लेकिन इलाज किस अस्पताल में चल रहा है, इस बारे में उसने जानकारी नहीं दी.

ससुराल के लोग फरार

लालबाबू ने बताया कि सूचना के बाद करीब तीन बजे उसने दोबारा अपने दामाद को फोन कर बेटी के बारे में पूछा तो वह फोन नहीं उठाया. उसके बाद सुबह शक के आधार पर वह अपनी बेटी के ससुराल अरमौली गांव पहुंचा, तो उसके ससुराल में कोई भी नहीं था. पिंकी के पिता ने बताया कि घर में उसकी बेटी का शव पड़ा हुआ था. उसके शरीर पर कई जख्म के निशान भी थे. घटना की सूचना मिलने के बाद घटहो पुलिस ने पिंकी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उसके बाद इस मामले में पिंकी के पिता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी के धड़पकड़ को लेकर छापेमारी में जुट गई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन