DJ संचालक को दोस्त ने ही सिर में मार दी तीन गोली, मृतक के घर में चल रहा था छठ पर्व की तैयारी, मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

पटना में एक डीजे संचालक को उसके दोस्त ने ही गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

पटना. पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में बचपन के एक दोस्त ने एक डीजे संचालक की गोली मार कर हत्या कर दी. मृत 28 वर्षीय शत्रुघ्न कुमार आर ब्लॉक स्थित बंगलिया अखाड़ा का निवासी था. उसके सिर में तीन गोलियां मारी गयीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोस्त ने दोस्त को मारी गोली!

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर रात डीजे संचालक को उसके बचपन के दोस्त कनकटवा ने शत्रुघ्न को फोन किया और सचिवालय थाना क्षेत्र के पेसु स्थित एक मंदिर के पास बुलाया. उसने फोन पर कहा कि मुझे 200 रुपये की जरूरत है. इसके बाद शत्रुघ्न ने बोरिंग रोड में रहने वाले दोस्त गौतम को फोन कर स्कूटी लेकर बुलाया. गौतम की स्कूटी पर बैठ कर मंदिर पहुंच गया. वहां पहले से कनकटवा खड़ा था. शत्रुघ्न जब उसे 200 रुपये देकर जाने लगा, तो उसने कहा कि मुझे आर ब्लॉक रोड नंबर-1 के पास छोड़ दो. इसके बाद शत्रुघ्न ने गौतम को पंचमुखी मंदिर के पास इंतजार करने को कह कर कनकटवा को छोड़ने चला गया. करीब आधे घंटे के बाद जब शत्रुघ्न नहीं लौटा, तो गौतम वहां से पैदल ही आर ब्लॉक रोड नंबर-1 के पास पहुंच गया. वहां देखा कि शत्रुघ्न के सिर में गोली लगी है और अपराधी उसकी स्कूटी भी लेकर फरार हो गया है.

जांच में जुटी पुलिस

इसकी सूचना शत्रुघ्न के परिवार वाले को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सचिवालय थाने की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, सचिवालय थानाध्यक्ष भागीरथी सिंह ने बताया कि देर रात डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. जानकारी के अनुसार परिजनों के बयान पर एक नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. फरार आरोपित कनकटवा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरे दिन छापेमारी की है. वहीं, इस मामले में पुलिस ने दोस्त गौतम समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है.

दो साल पहले हुई थी लव मैरेज

वहीं, बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार कनकटवा की बहन और मृतक की बहन दोनों अच्छी दोस्त हैं. पहले कनकटवा आर ब्लॉक स्थित रोड नंबर 1 में ही रहता था. फिलहाल वह परसा के मौली में रहता है. दो दिन पहले ही दोनों में जमकर मारपीट हुई थी, जिसका कारण का पुलिस पता कर रही है. बताया जा रहा है कि शत्रुघ्न के पास 30 से 35 हजार रुपये भी थे, जो कनकटवा लेकर फरार हो गया. वहीं, मृतक के घर छठ की चल रही थी. दोस्तों के अनुसार दो साल पहले उसने लव मैरेज किया थी. एक साल की बेटी है. घर में छठ की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान रात में जब शत्रुघ्न की मौत की खबर परिवार वाले को मिली तो कोहराम मच गया. पत्नी को होश नहीं था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन