हाजीपुर में पातेपुर BDO पर जानलेवा हमला, स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका…जानें मामला

Updated:
विज्ञापन

Hajipur news: हाजीपुर में पातेपुर बीडीओ पर लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. इस घटना में बीडीओ गंभीर रुप से घायल हो गये है. जिनका उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा. अधिक जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर….र्ण, भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया,

विज्ञापन

हाजीपुर : पातेपुर बीडीओ मनोज कुमार राय पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. घटना में बीडीओ गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीओ और एसडीपीओ

मामले की सूचना मिलने के बाद एसडीओ व एसडीपीओ पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. जिला मुख्यालय से भी भारी संख्या में पुलिस बलों को घटनास्थल पर बुलाया गया है. इस मामले में प्रमुख पति गणेश राय को हिरासत में लिया गया है.

क्या है मामला ? 

पीड़ित बीडीओ की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है. बीडीओ ने प्रखंड प्रमुख पति और उनके दस समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. बीडीओ ने मुख पति पर 2 लाख रंगादारी नहीं देने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद से गांव में स्थिति तनावपूर्ण है. जिला मुख्यालय से भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया है. फिलहाल बीडीओ गंभीर रूप से घायल हैं. जिनका उपचार हाजीपुर सदर अस्पताल में किया जा रहा है.

अपडेट किया जा रहा है…..

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन