रोहतास में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2023 3:27 PM
रोहतास में रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. शव को देखने पर पहली नजर में मौत संदिग्ध परिस्थिति की ओर ईशारा कर रही है. स्थानीय लोगों की ओर से डायल 112 पर दी गयी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
रोहतास. रोहतास में रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. शव को देखने पर पहली नजर में मौत संदिग्ध परिस्थिति की ओर ईशारा कर रही है. स्थानीय लोगों की ओर से डायल 112 पर दी गयी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही अज्ञात युवक की शिनाख्त शुरू कर दी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.
मामले के संबंध में बताया जाता है कि रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में माइको के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव पुलिस टीम ने बरामद किया है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पायी है. लोगों की सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस टीम ने बताया कि अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मौके पर पहुंचकर सासाराम नगर थाना पुलिस को दे दी गई है. हालांकि अभी अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त नहीं हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराने में जुटी हुई है.
बरामदगी टीम में शामिल पुलिसकर्मी राजेश यादव ने बताया कि अबतक यह स्पष्ट नहीं है कि उक्त युवक कहां का है और कैसे इसकी मौत हुई है. सभी बिंदुओं पर पुलिस की जांच जारी है. सासाराम नगर थाना पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है. स्थानीय लोगों ने सूचना दी रेलवे ट्रैक के किनारे बॉडी पड़ी है, मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया गया है. मौत कैसे हुई फिलहाल यह जांच का विषय है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया गया है. वहीं नगर थाना और रेल पुलिस को भी सूचना दे दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










