Darbhanga News: धारदार हथियार से पत्नी ने पति को मार डाला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Oct 2024 11:16 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:सुपौल बाजार से एक हैरान करने वाली खबर सामने आयी. एक साथ जीने-मरने की कसम खाने वाली पत्नी ने ही अपने पति की निर्मम हत्या कर दी. मामला नगर पंचायत बिरौल के वार्ड पांच का है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बिरौल. सुपौल बाजार से एक हैरान करने वाली खबर सामने आयी. एक साथ जीने-मरने की कसम खाने वाली पत्नी ने ही अपने पति की निर्मम हत्या कर दी. मामला नगर पंचायत बिरौल के वार्ड पांच का है. यहां से पुलिस ने एक युवक के शव को बरामद किया है. फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है. मृतक की पहचान श्रीकांत चौपाल के 35 वर्षीय पुत्र प्रशांत चौपाल के रूप में हुई. मृतक के दो पुत्र मानव व प्रताप से भी पुलिस ने पूछताछ की. पुत्र ने आंखों देखा हाल पुलिस को सुनाया. वहीं मृतक की सास नूनू देवी ने छोटी बहू माला देवी पर पुत्र की निर्मम हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस घटनास्थल से आरोपित महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

बाथरूम से शव बरामद

बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात पत्नी माला देवी ने गैर पुरुष के साथ मिलकर धारदार हथियार से वार कर अपने ही पति की हत्या कर दी. पुलिस ने शव को ऊपरी मंजिल के एक बाथरूम से बरामद किया है. वहीं जीने के पास एक कमरे की ओर कई स्थानों पर खून के निशान पाये गये हैं. आशंका जतायी जा रही है कि आरोपित महिला का किसी दूसरे पुरुष से संबंध है. महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की होगी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. बिरौल थाना की पुलिस व फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है. मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. थानाध्यक्ष अमृतलाल वर्मन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन