दरभंगा: प्रो. अशोक कुमार मेहता होंगे पीजी मैथिली विभाग के नए अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
दरभंगा: मैथिली विभाग के नए अध्यक्ष बने प्रो. मेहता

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी मैथिली विभाग में नेतृत्व परिवर्तन हो रहा है। प्रो. अशोक कुमार मेहता 1 अगस्त से विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। उनके नेतृत्व में विभाग की शैक्षणिक और शोध गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Darbhanga News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) के पीजी मैथिली विभाग में नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार कर्ण के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने के बाद विभागाध्यक्ष पद पर प्रो. अशोक कुमार मेहता की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है.

एक अगस्त से ग्रहण करेंगे पदभार

कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के आदेश पर कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रो. अशोक कुमार मेहता एक अगस्त से पीजी मैथिली विभागाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे. उनकी नियुक्ति वरीयता के आधार पर चक्रानुक्रम से अधिकतम तीन वर्षों के लिए की गई है.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने वर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार कर्ण को निर्देश दिया है कि वे 31 जुलाई को सेवानिवृत्ति के बाद विभाग का प्रभार प्रो. अशोक कुमार मेहता को सौंप दें.

शैक्षणिक और शोध गतिविधियों को मिलेगी नई गति

प्रो. अशोक कुमार मेहता के प्रयासों से मैथिली विभाग में कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यक्रमों और साहित्यिक आयोजनों का सफल संचालन हुआ है. विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में विभाग की शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को नई गति मिलेगी.

कई महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं प्रो. मेहता

वर्तमान में प्रो. अशोक कुमार मेहता शिक्षण कार्य के साथ-साथ विश्वविद्यालय में अध्यक्ष, छात्र कल्याण का दायित्व भी निभा रहे हैं. इसके अलावा वर्ष 2019 से वे प्रोफेसर कोटि से निर्वाचित सिंडिकेट सदस्य भी हैं.


विज्ञापन
Pravin Kumar Chou

लेखक के बारे में

By Pravin Kumar Chou

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन