टीम ने निजी नर्सिंग होम में की छापेमारी, आपत्तिजनक सामान मिला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Mar 2024 12:09 AM

विज्ञापन

निजी नर्सिंग होम पर ड्रग इंस्पेक्टर शंभुनाथ ठाकुर के नेतृत्व में छापेमारी की गयी.

विज्ञापन

बिरौल

. सुपौल बाजार के विभिन्न जगहों पर चल रहे अवैध तरीके से निजी नर्सिंग होम पर ड्रग इंस्पेक्टर शंभुनाथ ठाकुर के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. इस दौरान कई आपत्तिजनक सामान पाये गये. जांच अधिकारियों ने सूचीबद्ध कर वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट सौपेंगे. सुपौल बाजार के एसएस अस्पताल, नूरी नर्सिंग अस्पताल, एम एम मेमोरियल,डॉ संजीव छपरिया नर्सिंग होम और तनवीर नर्सिंग होम पर छापेमारी करने पहुंचे. इस दौरान टीम ने ऑपरेशन थियेटर में चिकित्सक की गैरमौजूदगी में कई आपत्तिजनक सामान मिले. ओपीडी में एक भी चिकित्सक नहीं मिले. मेडिकल काउंटर पर केमिस्ट के गैर मौजूदगी में दवा की खुलेआम बेची जा रही थी. जांच अधिकारियों ने कहा कि अवैध तरीके से संचालित हो रहे निजी नर्सिंग होम पर गाज गिरना तय है. जांच अधिकारी श्री ठाकुर ने बताया कि पांच नर्सिंग होम पर छापेमारी की गयी. इस दौरान इन अस्पताल की हर पहलू पर जांच की गयी. कहा कि ऑपरेशन थियेटर, आइसीयू,ओपीडी,नर्सिंग होम के अंदर मेडिकल की दुकान सहित कई चीज की जांच की गयी. इसकी रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपी जायेगी. सुपौल बाजार में कई ऐसे नर्सिंग होम है जो अवैध तरीके से चल रहे हैं. इस मामले में कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत की गयी, लेकिन जांच के नाम पर कागजी खानापूरी कर छोड़ दी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन