जीवछघाट प्लस टू जनता उच्च विद्यालय को मिला सरस्वती विद्या निकेतन का दर्जा

ग्रामीण विधायक को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधन के सदस्य | Prabhat Khabar Network
प्लस टू जनता उच्च विद्यालय, जीवछघाट को सरस्वती विद्या निकेतन का दर्जा मिलने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन माध्यम से इसका उद्घाटन किया. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे. विद्यालय के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिलाया गया.
Darbhanga News: सदर प्रखंड स्थित प्लस टू जनता उच्च विद्यालय, जीवछघाट को रविवार को आधिकारिक रूप से सरस्वती विद्या निकेतन का दर्जा मिल गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन माध्यम से विद्यालय का उद्घाटन किया.
समारोह में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद
स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल, बीडीओ रवि रंजन, बीईओ राजेश कुमार, शिक्षक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए.
विधायक राजेश कुमार मंडल ने कहा कि सरस्वती विद्या निकेतन का दर्जा मिलने से विद्यालय की पहचान और अधिक मजबूत होगी. इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा.
शिक्षा के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है. विद्यालय के समग्र विकास के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा.
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक तनवीर आलम ने विद्यालय परिसर के मिट्टीकरण की मांग रखी. इस पर विधायक ने शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










